एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'वो लिख कर दें कि...' पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को दी चुनौती, जानें क्या कहा

Lok Sabha Election 2024: बिहार के दरभंगा में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और RJD पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को भी चुनौती दी.

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर I.N.D.I.A अलायंस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस और RJD पर देश को धर्म के आधार पर बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''ये लोग देश की एकता को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.''

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में कहा, ''जब अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तब मैंने कहा था कि अब भारत आने वाले 1000 वर्षों का भविष्य लिखेगा. कई बार इतिहास की एक घटना भी कई शताब्दियों का भाग्य तय कर देती है. आज से 1,000 साल पहले जब पश्चिम से भारत पर हमले होने शुरू हुए थे, तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत एक हजार साल की गुलामी में घिर जाएगा. जो बिहार देश को दिशा दिखाता था, वो ऐसे संकटों से घिरा कि सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन भारत के भाग्य ने एक बार फिर करवट ली है.''

दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना देश- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में ये कालखंड ऐसा आया है, जब भारत फिर से अपनी सारी बेड़ियां तोड़ कर उठ खड़ा हुआ है. आज दुनिया में भारत की साख नई ऊंचाई पर है. आज भारत चांद पर ऐसी जगह पहुंच गया है, जहां तक कोई नहीं पहुंचा है. 10 साल पहले हम दुनिया की 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे, सिर्फ 10 सालों में हम दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं. 

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी है. एक ने पूरे देश को और एक ने पूरे बिहार को अपनी जागीर समझा है. दोनों का रिपोर्ट कार्ड भी एक जैसा ही है. इनके रिपोर्ट कार्ड में बिना घोटाले के कुछ भी नहीं है. याद करिए बिहार में कैसे बड़े-बड़े अपहरण होते थे, खजाना लूटा जाता था. कैसे बेटियां घर से निकलने में डरती थी. कैसे नौकरी देने से पहले जमीन लिखवा लिया जाता था, कर्पूरी ठाकुर हमारी प्रेरणा हैं.''

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

उन्होंने दरभंगा की रैली में कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान को तोड़ने में लगी हुई है. वो चाहते हैं कि OBC का आरक्षण कम कर के मुसलमानों को दे दिया जाए. शहजादे के पिता ने ये काम करने की कोशिश की थी. ये SC, ST, OBC का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देना चाहते हैं. अगर ऐसा हो गया तो सब कुछ खत्म हो जाएगा. मैं आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को चुनौती दे रहा हूं, वो लिख कर दें कि वो आरक्षण से खिलवाड़ नहीं करेंगे. मैं पिछले 12 दिन से मांग कर रहा हूं, पर वो चुप बैठे हैं. जब तक मोदी जिंदा है. SC, ST, OBC के आरक्षण से कभी भी खिलवाड़ नहीं करने दूंगा."

'सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाता है विपक्ष'

पीएम मोदी ने कहा कि RJD ने ये गिनना शुरू कर दिया है कि सेना में कौन हिन्दू है, कौन मुसलमान है. ये देश की एकता को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. मां भारती की सेवा करने वाला जो गोली खाता है, वो भारतीय होता है और ये लोग उसमे हिन्दू-मुसलमान ढूंढते हैं. यही लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं. देश सब देख रहा है सब जानता है.

यह भी पढ़ें- Amit Shah Fake Video Row: कौन है अमित शाह फेक वीडियो मामले में गिरफ्तार हुए अरुण रेड्डी? जानें कांग्रेस कनेक्शन से लेकर पुलिस का अगला प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget