एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'जो पहले आंख दिखाते थे, अब आटे के लिए भटक रहे हैं', बिहार से पीएम मोदी का पाकिस्तान पर वार

PM Modi Election Rally: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए नवादा पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि सभी सर्वे कह रहे हैं कि इस बार 400 सीटें पक्की हैं.

PM Modi In Nawada: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं और जनता को संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए वोट मांग रहे हैं. इसी क्रम में रविवार (07 अप्रैल) को पीएम मोदी ने बिहार के नवादा से नाम लिए बिना पाकिस्तान पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने गारंटी दी थी कि देश को आंख दिखाने वालों को सबक सिखाएंगे. देश को जो पहले आंख दिखाते थे, अब वे आटे के लिए भटक रहे हैं.

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के धारा 370 के बयान पर कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी राज्स्थान में आकर जम्मू कश्मीर की बात करते हैं. टुकडे-टुकडे गैंग के लोग ऐसी बात करते हैं. शहीदों का अपमान हमलोग सह नहीं सकते." दरअसल बीते दिन शनिवार (06 अप्रैल) को जयपुर में कांग्रेस के घोषणापत्र जारी होने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी की गारंटी, चीन और पाकिस्तान समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को निशाने पर लिया था. 

'इंडी गठबंधन के लोग डर गए हैं'

उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, "मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं. इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए. ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है. अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या?" उन्होंने कहा, "मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है. मोदी गारंटी इसलिए देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है. 

'कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखती है'

कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, "इंडी गठबंधन का मतलब देश विरोधी का ठिकाना. इंडी गठबंधन के भारत विभाजन की बात करते हैं. कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप दिखती है. कांग्रेस ने घोषणापत्र नहीं तुष्टिकरण पत्र जारी किया है. सनातन धर्म की खिलाफत करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा. इंडिया गठबंधन के नेता ने बयान दिया है कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे. इंडिया गठबंधन वाले चुप हैं. कांग्रेस के घोषणापत्र का मतलब तुष्टीकरण है."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस को है भगवान राम से नफरत, जो प्राण प्रतिष्ठा में गया, उसे पार्टी से निकाला', बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
घरेलू गैस 3 महीने में दूसरी बार महंगी, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget