एक्सप्लोरर

2024 में मोदी और BJP को चौंका देगी कांग्रेस, सर्वे के आंकड़े दे रहे गवाही

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2014 के बाद से ही कांग्रेस नीत यूपीए की सीटों पर हर चुनाव के साथ इजाफा हुआ है. वहीं, हालिया सर्वे में ये आंकड़ा 62 सीटों की बढ़ोत्तरी दिखा रहा है.

Lok Sabha Election Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियों का बिगुल अभी से बज चुका है. इन सबके बीच सी-वोटर और इंडिया टुडे के एक सर्वे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के इन आंकड़ों के अनुसार, यूपीए के वोट शेयर और सीटों में बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने न सिर्फ पार्टी के लिए सियासी माहौल तैयार किया है, बल्कि राहुल गांधी की रीब्रांडिग में भी काफी हद तक मदद की है. इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में लोगों को जोड़ने में कांग्रेस की एक बेहतर रणनीति के तौर पर नजर आई है. 

सर्वे के मुताबिक, 2014 के लोकसभा चुनाव में NDA को 38 फीसदी और UPA को 23 फीसदी वोट मिले थे. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट शेयर बढ़कर 45 तक पहुंच गया था, जबकि UPA को 27 फीसदी लोगों ने वोट किया था. पिछले दोनों लोकसभा चुनावों की तुलना करें, तो हर चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ता नजर आया है. जो हालिया सर्वे में भी नजर आया है. इसी साल जनवरी महीने में सामने आए सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव होते हैं, तो NDA को 43 फीसदी वोट शेयर मिलेगा. वहीं, यूपीए को 30 फीसदी और अन्य को 27 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है.

नहीं पूरा होगा कांग्रेस विहीन भारत का सपना!

बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस विहीन भारत का सपना को लेकर बयानबाजी की है. खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं, लेकिन सी वोटर और इंडिया टुडे के इस सर्वे में पीएम मोदी का ये सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है. सर्वे के अनुसार, 37 फीसदी लोगों का मानना है कि यात्रा ने कांग्रेस के लिए सियासी माहौल बनाया है. हालांकि, इन्हीं लोगों का मानना है कि ये कांग्रेस के लिए चुनाव जीतने में मदद नहीं करेगी. 

29 फीसदी लोगों का मानना है कि जनता से जुड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा एक बेहतरीन फैसला था. इसके इतर 13 फीसदी लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा को राहुल गांधी की रीब्रांडिग की कोशिश बताया है. वहीं, 9 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. इन आंकड़ों के अनुसार, एक बड़ा वर्ग कांग्रेस को नकारते हुए भी उसके पक्ष में ही खड़ा नजर आता है.

हर चुनाव में बढ़ रही हैं यूपीए की सीटें

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूपीए ने 59 सीटों पर जीत हासिल की थी. जो 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में बढ़कर 91 सीटों पर पहुंच गई थी. वहीं, इसी साल जनवरी महीने में सामने आए इस सर्वे में यूपीए के खाते में 153 सीटें जाती दिख रही हैं. साल 2022 के जनवरी महीने में भी इस एजेंसी के सर्वे में यूपीए को 127 सीटें मिलती हुई नजर आई थीं.

इन आंकड़ों की तुलना की जाए, तो साफ हो जाता है कि अगर अभी चुनाव होते हैं, तो कांग्रेस की लोकसभा सीटें 2019 के आम चुनाव में सीटों की संख्या में 62 सीटों की बढ़ोत्तरी होती दिख रही है. ये चौंकाने वाला आंकड़ा ही कहा जा सकता है. वहीं, साल 2022 के सर्वे में इस साल हुए सर्वे में यूपीए को 26 सीटों की बढ़त मिलती दिख रही है. 

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस नहीं पड़ी है कमजोर! लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी को मिलेगी कड़ी टक्कर, सर्वे चौंका रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget