एक्सप्लोरर

आदिवासी युवक की हत्या मामला: 16 लोग गिरफ्तार, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

अगाली के पुलिस उपाधीक्षक टी के सुब्रमण्यम ने बताया, ‘‘मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना में संलिप्तता के संदेह में कुछ और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.’’

तिरूवनंतपुरम: केरल के पलक्कड़ जिले में कुछ दुकानों से कथित तौर पर सामान चुराने के आरोप में एक आदिवासी व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं केंद्र ने इस घटना पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मृतक मधु के सिर पर चोट के निशान थे और उसके पूरे शरीर पर जख्म थे. रिपोर्ट में बताया गया है कि उसे आंतरिक रक्तस्राव हुआ और पसलियां टूटी हुई थीं.

पुलिस ने कहा कि घटना के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अगाली शहर में कुछ दुकानों से खाने का सामान चुराने के आरोप में कुछ लोगों ने मधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी. त्रिशूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एम आर अजीत कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी...एसटी अत्याचार निरोधक कानून सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के मुताबिक सिर पर गहरे जख्म की वजह से हुई.

आईजी ने कहा कि फोटो को सोशल मीडिया पर जारी करने के लिए पुलिस आईटी कानून के तहत उनके खिलाफ मामले दर्ज करने की संभावनाएं तलाशेगी. पोस्टमार्टम के बाद शव को अट्टापदी लाया गया जहां अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने मधु को श्रद्धांजलि दी. अट्टापदी राज्य में सबसे पिछड़े आदिवासी इलाकों में से एक है.

इससे पहले आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि गुरूवार को आदिवासी व्यक्ति की मौत के सिलसिले में राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है. मंत्री ने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘हमारे मंत्रालय ने घटना को लेकर और राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है.’’

राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये वित्तीय सहायता देने का निर्णय किया है. मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि मधु के परिवार को जल्द से जल्द राशि दी जाए. मधु के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले कई महीने से जंगल की गुफा में रहता था. उसकी मां मल्लिका और बहन चंद्रिका ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि 10-15 लोगों का एक समूह जंगल में गया और उसकी पिटाई कर दी. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उसकी पिटाई करने के बाद मधु के सिर पर भारी बोझ डालकर उसे चार किलोमीटर पैदल चलाया गया.’’ उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जब उसने पानी मांगी तो लोगों ने उसका मजाक उड़ाया.

परिजनों ने आरोप लगाए कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को वहां जाकर मधु पर हमला करने की इजाजत दी. विपक्षी कांग्रेस और बीजेपी ने मन्नारकौड तालुका में हड़ताल रखी. इसी तालुका में अट्टापदी आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवान राम का खजाना किसने चुराया? सौंपी गई एसआईटी रिपोर्ट, जानें चंदा चोरी का पूरा ‘अयोध्या कांड’
भगवान राम का खजाना किसने चुराया? सौंपी गई एसआईटी रिपोर्ट, जानें चंदा चोरी का पूरा ‘अयोध्या कांड’
ममता का बागियों पर पलटवार: TMC ने फिरहाद हकीम-अरूप विस्वास समेत 6 को किया सस्पेंड
ममता का बागियों पर पलटवार: TMC ने फिरहाद हकीम-अरूप विस्वास समेत 6 को किया सस्पेंड
PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?
PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?
Modi Cabinet Update: जॉर्ज कुरियन की छुट्टी के बाद केरल को मिलेगा नया मंत्री या खत्म होगा प्रतिनिधित्व?
केरल से मोदी कैबिनेट का बड़ा चेहरा ! जॉर्ज कुरियन की विदाई के बाद अब किसे मिलेगा दिल्ली का 'पावर पास'?

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Ghabadkund Box Office Day 4: 'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
'राजा शिवाजी'-'देऊळ बंद 2' के बाद एक और मराठी फिल्म का गदर, 2026 की 6th हाईएस्ट ग्रॉसिंग बनने से बस इतना दूर
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget