एक्सप्लोरर

Karnataka CM Corona Positive: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कोरोना संक्रमित, कहा- मेरी सेहत ठीक है

Karnataka CM Corona Positive: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है. उनका कहना है कि अभी उनकी सेहत ठीक है.

Karnataka CM Corona Positive: देशभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3 करोड़ 57 लाख के पार पहुंच गया है. इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण अब राजनेताओं को अपनी चपेट में लेता दिख रहा है. सोमवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए. वहीं अब कोरोना वायरस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी संक्रमित कर दिया है. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने ट्विटर अकाउंट से जानकारी शेयर करते हुए इस बताया है कि उन्हें कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाया गया है. उनका कहना है कि उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण देखें गए हैं, फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी सोमवार के दिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. वहीं इससे पहले बिहार के दोनों उप मुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. 

फिलहाल कर्नाटक में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 11,698 लोग संक्रमित पाए गए हैं. वहीं इस दौरान 4 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान 1,148 लोग डिस्चार्ज भी किए गए हैं. फिलहाल कर्नाटक में अभी तक कुल 29,65,105 कोरोना संक्रमितों को इलाज के बाद ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll: पूर्वांचल और पश्चिमी UP में कौन मार रहा है बाज़ी, BJP और SP की सीटों में  कितना बड़ा है फासला, जानें

कर्नाटक में अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण 38,374 लोगों की मौत हुई है. वहीं वर्तमान में 60,148 लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं. फिलहाल राज्य में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 7.77 फीसदी पर पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार अभी तक कर्नाटक में कुल 30 लाख 63 हजार 656 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं.


इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll Live: पंजाब में ‘AAP’ सबसे आगे, उत्तराखंड-मणिपुर में कांटे की टक्कर, जानें यूपी में वापसी करेंगे CM योगी या बाजी मारेंगे अखिलेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
'सुर्खियों में बने रहने...' असम CM हिमंता से रिपुन बोरा ने वोट चोरी पर पूछे सवाल
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल
‘40 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीती, क्या ये SIR का परिणाम’, अमित शाह का राहुल से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget