एक्सप्लोरर

महज कुछ घंटे में इस ट्रिक के जरिए बहुमत साबित कर देगी बीजेपी!

कर्नाटक चुनाव के नतीजे आए तो पूरे देश की निगाहें कर्नाटक पर टिक गईं. कर्नाटक में जारी राजनीतिक रस्साकशी के लिए आज निर्णायक दिन है. या तो बीजेपी की येदुरप्पा सरकार बहुमत साबित करेगी या फिर बहुमत साबित ना होने की स्थिति में गिर जाएगी.

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के नतीजे आए तो पूरे देश की निगाहें कर्नाटक पर टिक गईं. कर्नाटक में जारी राजनीतिक रस्साकशी के लिए आज निर्णायक दिन है. या तो बीजेपी की येदुरप्पा सरकार बहुमत साबित करेगी या फिर बहुमत साबित ना होने की स्थिति में गिर जाएगी. इसके बाद कांग्रेस-जेडीएस के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती होगी. हालांकि बीजेपी का दावा है कि वह आसानी से बहुमत साबित कर लेगी.

विधानसभा नतीजों के हिसाब से स्थिति

कर्नाटक की 222 सीटों में से बीजेपी को 104 सीटें मिली, कांग्रेस को 78, जेडीएस+ को 38 और अन्य को दो सीटें मिलीं. बोपैय्या के प्रोटेम स्पीकर बनने से बीजेपी के पास अब 103 विधायक हैं. ऐसे में अब हाउस 221 का हो गया है. यानि बहुमत के लिए बीजेपी को 111 विधायकों की जरूरत है.

17 मई को ही येदुरप्पा ने शपथ ली थी. राज्यपाल ने येदुरप्पा को 15 दिन में बहुमत परीक्षण को कहा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ये मियाद घटाकर 48 घंटे कर दी. आज शाम फैसला हो जाएगा कि कांग्रेस और जेडीएस के पास बहुमत है या फिर बीजेपी के येदुरप्पा के पास.

बीजेपी का दावा

बीजेपी का दावा है कि उसके पास जरूरी विधायकों का समर्थन है और वो फ्लोर पर आसानी से बहुमत साबित कर लेगी. अगर दो निर्दलीय विधायक बीजेपी का साथ दें तो ये संख्या होती है 105. इसके बाद भी बीजेपी को 6 विधायकों की जरूरत है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और अगर वे फ्लोर पर बीजेपी का साथ देते हैं तो सरकार बच जाएगी.

दूसरा तरीका ये हो सकता है कि कांग्रेस और जेडीएस के कथित 12 बागी विधायक सदन में आएं लेकिन शपथ न लें. ऐसे में हाउस 12 कम होकर 209 हो जाएगा और बहुमत का आंकड़ा 105 रहेगा. तब बीजेपी 2 निर्दलीयों के साथ बहुमत साबित कर देगी.

कांग्रेस-जेडीएस का दावा

कांग्रेस और जेडीएस का भी दावा है कि उनके पास जरूरी विधायकों का समर्थन है और वो फ्लोर पर आसानी से बहुमत साबित कर देंगे. अगर निर्दलीय विधायक बीजेपी का साथ ना दें और कांग्रेस-जेडीएस के विधायक ना टूटें तो बीजेपी 103 पर रह जाएगी. यानि सरकार गिर जाएगी. इसके बाद कांग्रेस-जेडीएस को बहुमत साबित करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget