एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'मोदी के बुलाने पर भी बीजेपी में वापस नही जाऊंगा,' बोले- कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार

Karnataka Elections: कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी ने उनका सिर्फ टिकट ही नही काटा बल्कि उनके स्वाभिमान को ठेस पहुचाया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक चुनाव 2023 से ठीक पहले बीजेपी के तरफ से टिकट ना मिलने पर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने अपनी पुरानी पार्टी पर एक बार फिर हमला बोला है. हुबली- धारावाड से कांग्रेस के प्रत्याशी ने कहा कि लिंगायत समुदाय के लोग हाल के घटनाक्रम के चलते असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. बीजेपी के प्रदर्शन को कम से कम 25-30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में नुकसान भुगतना पड़ सकता है. 

क्षेत्र के लोगों का अपमान किया
कर्नाटक के छह बार के विधायक शेट्टार ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पार्टी ने उनका सिर्फ टिकट ही नहीं काटा बल्कि उनके स्वाभिमान को ठेस पहुचाया है और क्षेत्र के लोगों का अपमान किया है. उन्होंने कहा, 'मैंने कम से कम छह महीने के लिए विधायक बनने का अवसर मांगकर राजनीति से आदरपूर्वक संन्यास की मांग की. लेकिन पार्टी ने मुझे अंतिम घड़ी में टिकट देने से मना कर दिया.'

डीएच को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व मुख्यमंत्री ने कई मुद्दो पर खुलकर अपनी राय दी है. वहीं बीजेपी छोड़ सिर्फ कांग्रेस ही क्यों ज्वाइन किया? इस सवाल पर शेट्टार ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी से इतने वर्षों जुड़े रहने के बाद वो सिर्फ किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ ही रहना चाहते थे. उन्होंने कहा, ''अगर मैं निर्दलीय चुनाव लड़ा तो वे मेरे आसपास के लोगों को डरा-धमका कर मुझे अलग-थलग कर देते, क्योंकि वे राज्य और केंद्र में सत्ता में हैं. मैंने सिर्फ कांग्रेस से कहा कि मेरे साथ सम्मान से पेश आओ और कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर मेरा समर्थन कर रहे हैं.''

'पीएम मोदी के बुलाने पर भी बीजेपी में नही जाऊंगा'
कांग्रेस नेता ने बीजेपी में फिर से लौटने के सवाल पर कहा कि प्रदेश बीजेपी सिर्फ एक व्यक्ति (बी एल संतोष) के हिसाब से चल रहा है, जो केवल अपने करीबियों को ही आगे बढ़ाना चाहता है. उन्होंने कहा, " पीएम मोदी के बुलाने पर भी बीजेपी में वापस जाने का कोई मतलब नहीं है, यह एक बंद अध्याय है." शेट्टार ने कहा कि वो अब सिर्फ एक पार्टी कांग्रेस के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि वो बसवन्ना के सिद्धांतों पर चलने और पालन करने वाले नेता हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि एक संघ से जुड़े रहने के कारण आरएसएस के नेताओं के साथ उनकी बातचीत होती रहेगी लेकिन आरएसएस के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव दो हफ्तों के बाद 10 मई को होगा, वहीं चुनाव के नतीजे 13 तारीख को जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक के मंत्री पर वोटर्स को प्रलोभन देने के आरोप में केस दर्ज, करोड़ों की नकदी समेत तोहफे जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget