एक्सप्लोरर

मिलने की खबरों के बीच जिग्नेश का राहुल को झटका, मुलाकात से ऐन पहले किया इनकार

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार गुजरात में युवा नेताओं को साथ लाने की कोशिश में लगे हैं. जिन तीन नेताओं पर कांग्रेस दांव खेलना चाहती है उनमें हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिगनेश मेवाणी का नाम शामिल है.

नई दिल्ली: गुजरात में युवाओं को साथ लाने की कोशिश में लगे राहुल गांधी को झटका लगा है. दलित नेता जिगनेश मेवाणी ने राहुल गांधी से मुलाकात की खबरों का खंडन किया है. कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के घर पर जिग्नेश मेवाणी की मुलाकात होने वाली है.

फेसबुक पर लिखा- मिलेंगे तो खुलकर मिलेंगे जिग्नेश मेवाणी ने खबर का खंडन करते हुए अपने फेसबुक पेज लिखा, ''मेरा मीडिया के साथियों से सादर अनुरोध है कि कृपया यह ग़लत खबर दुबारा मत चलाइए कि हम आज राहुल गांधी से मिलने वाले हैं.''

जिग्नेश ने आगे लिखा, ''हम राहुल गाँधी जी को या किसी भी नेता को मिलेंगे तो हमारे व्यक्तिगत लाभ के लिये नहीं मिलेंगे. मिलेंगे तो दलित समाज के जिन सवालों को लेकर गुजरात की भाजपा सरकार बात करने को तैयार नहीं उन सवालों पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष क्या है उस की स्पष्टता के लिए ही मिलेंगे. हम चोरी छुपी किसी को क्यों मिलें? रही बात मिलने-जुलने की तो खबर यह बनना चाहिए कि 22 साल में गुजरात की जनता को क्या मिला?''

युवाओं को साथ लाने की कोशिश में है कांग्रेस कांग्रेस गुजरात में इस बार पारंपरिक राजनीति को छोड़कर युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार इसके लिए कोशिश में लगे हैं. जिन तीन नेताओं पर कांग्रेस दांव खेलना चाहती है उनमें हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिगनेश मेवाणी का नाम शामिल है. ओबीसी के बड़े ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं. हार्दिक पटेल के साथ भी कांग्रेस लगातार बातचीत में हैं, पेंच सिर्फ पाटीदारों को आरक्षण के मामले पर फंसा है.

कौन हैं जिगनेश मेवाणी? जिगनेश मेवाणी गुजरात में दलितों की आवाज बनकर उभरे हैं. उना कांड के बाद गुजरात में दलित गुस्से में हैं. जानकारों की मानें तो जिग्नेश मेवाणी की दलितों में अच्छी पकड़ है. आंकड़ों की बात करें तो गुजरात में एससी-एसटी कुल करीब 21% हैं. जिग्नेश मेवाणी बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget