एक्सप्लोरर

Ramgarh Bye Election: झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होगा उपचुनाव, ये है पूरा शेड्यूल

Jharkhand Election: झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है. यहां पर 27 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा. कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने के बाद ये सीट खाली थी.

Ramgarh Bye Election Schedule: झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को यहां उप-चुनाव कराने का फैसला किया है. चुनाव में करीब 3.34 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है. कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में पिछले साल दिसंबर में 5 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद ममता देवी की सदस्यता निरस्त कर दी गई. अब उनकी सदस्यता जाने के बाद सीट खाली है. ऐसे में उपचुनाव कराए जा रहे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव नेम्रा भी रामगढ़ विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है.

405 केंद्रों पर होगा मतदान

रामगढ़ की उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 3,34,167 है, जिनमें से 1,72,923 पुरुष एवं 1,61,244 महिला मतदाता हैं. उपचुनावों में यहां कुल 405 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. उन्होंने बताया कि रामगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता 31 जनवरी से लागू होगा जब यहां चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी.

पदाधिकारी समन्वय स्थापित करें

इस बीच, शुक्रवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें. उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्वाचन से संबंधित रिपोर्ट को समय बना ले एवं अपनी रिपोर्ट को दाखिल करते समय आपस में समन्वय अवश्य स्थापित करें.

अवैध प्रचार पर पूरी तरह सख्ती

रवि कुमार ने कहा की उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी अवैध रूप से अपना चुनाव प्रचार न कर सके इस हेतु सरकार के सभी विभागों को सक्रिय होकर आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्यशियों को चुनाव में वैध तरीके से जो चुनाव प्रचार के लिए राशि स्वीकृत की गई है उससे अधिक का खर्च न करें इस पर भी सभी संबंधित विभाग अपनी नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: 'स्‍वाति मालीवाल की तरह रात में दिल्ली की सड़कों पर निकलें LG और देखें क्या हाल है'- AAP का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget