एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में झारखंड सरकार के मंत्री ने मनाया जन्मदिन, पूछने पर कहा- पिछले साल का वीडियो है

झारखंड सरकार में राजद के कोटे से श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का 2 मई को जन्मदिन था. मंत्री जी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया.

रांची: पूरे देश में कोरोना की वजह से लॉकडाउन है. केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों से घरों में रहने, भीड़ न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही हैं. हालांकि झारखंड सरकार के मंत्री ही सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं.

झारखंड सरकार में राजद के कोटे से श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता का 2 मई को जन्मदिन था. मंत्री जी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया. बताया जा रहा है कि वीडियो चतरा का है जहां से मंत्री जीतकर आते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री जी अपने समर्थकों के साथ मिलकर जन्मदिन मना रहे हैं, उसमें भी न तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन हो रहा है और न ही किसी ने मास्क लगाया है.

इसपर विपक्ष ने भी मंत्री पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है. झारखंड में बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री जी ने खुद नियम की धज्जियां उड़ाई हैं. केंद्र सरकार की छूट संबंधित गाइडलाइंस राज्य सरकार इसलिए नहीं मान रही है कि कोरोना के मरीज न बढ़ें लेकिन यहां उन्हीं के मंत्री को कोई परवाह नहीं है.

इस मुद्दे पर जब सत्यानन्द भोक्ता से एबीपी न्यूज़ ने बात की और लॉकडाउन में जन्मदिन मनाने को लेकर सवाल किया तो सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि ये पिछले साल का वीडियो है. जब ये पूछा कि क्या पिछले साल आप के साथ वाले लोग मास्क लगाया करते थे तब उन्होंने कहा वीडियो से छेड़छाड़ की गई होगी. मेरी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया गया होगा.

वीडियो को जरूर पिछले साल का बताया जा रहा है लेकिन सवाल उठता है कि क्या पिछले साल लोग मास्क लगाया करते थे? फिलहाल सवाल कई हैं. सवाल ये भी है कि जब राज्य के माननीय और जिम्मेदार लोग ही इस तरह की हरकतें करेंगे तो कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को कैसे जीतेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget