एक्सप्लोरर

JharkhandExitPoll: झारखंड में बीजेपी को झटका, किसी पार्टी को बहुमत नहीं, कांग्रेस गठबंधन को फायदा

इस सर्वे के लिए झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर एग्जिट पोल कराया गया है और इसके तहत 405 पोलिंग बूथों को कवर किया गया. इस सर्वे के लिए कुल 36,814 (करीब 37,000) लोगों से बात की गई और मतदान की सभी तारीखों पर ये सर्वे कराया गया है.

JharkhandExitPoll: झारखंड से बीजेपी को परेशान करने वाली खबर आई है. राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. ABP न्यूज़ और सी-वोटर के सर्वे में ये बात सामने आई है. एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर राज्य में एग्जिट पोल कराया है. गौरतलब है कि राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव हुए थे. राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है.

किस पार्टी को कितनी सीटें?

बीजेपी-32 कांग्रेस+- 35 जेवीएम- 03 AJSU- 05 अन्य- 06

बीजेपी राज्य में अकेले चुनाव लड़ रही है. सर्वे में वह 32 सीटों पर चुनाव जीत सकती है. वहीं कांग्रेस को 10 तो उसकी सहयोगी पार्टी जेएमएम को 23 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा सहयोगी पार्टी आरजेडी के खाते में दो सीटें जा सकती है. राज्य में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा है.

2014 में किसने जीती थीं कितनी सीटें?

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीट जीतकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के साथ सरकार बनाई थी. AJSU ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं चुनाव के बाद झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के जीते हुए आठ में से छह विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने में सहयोग किया था. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 19, कांग्रेस 6 और अन्य 6 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे.

2014 के मुकाबले  बीजेपी को पांच सीटों का नुकसान हो रहा है. वहीं जेवीएम को पांच सीटों का नुकसान हो रहा है, पिछले विधानसभा चुनाव में उसने आठ सीटें जीती थीं. AJSU ने पिछली बार भी पांच सीटें जीती थीं और इस बार भी उसके खाते में पांच सीटें जा सकती हैं. पिछली बार छह सीटें जीतने वाली कांग्रेस को इस बार 10 सीटें मिल रही हैं. यानी उसे चार सीटों का फायदा हो रहा है. जेएमएम को चार सीटों का फायदा हो रहा है.

किस पार्टी को कितना वोट शेयर?

बीजेपी-37% कांग्रेस+- 34% जेवीएम- 08% AJSU- 07% अन्य- 14%

कैसे हुआ ये सर्वे?

इस सर्वे के लिए झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर एग्जिट पोल कराया गया है और इसके तहत 405 पोलिंग बूथों को कवर किया गया. इस सर्वे के लिए कुल 36,814 (करीब 37,000) लोगों से बात की गई और मतदान की सभी तारीखों पर ये सर्वे कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget