एक्सप्लोरर

पटना बाढ़ को लेकर जुबानी जंग मोदी-शाह के दरवाजे पहुंची, JDU की मांग बयानबाजी पर लगे रोक

बिहार में आई बाढ़ के बाद से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार नीतीश कुमार को निशाने पर ले रहे हैं. बीजेपी नेता ने शनिवार को यहां तक कह दिया कि ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को.

नई दिल्ली: पटना में बाढ़ और जलजमाव के बहाने जेडीयू और बीजेपी के बीच शुरू हुई ज़ुबानी जंग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दरवाज़े तक पहुंच गई है. जेडीयू ने मांग की है कि मोदी और शाह को गिरिराज सिंह जैसे नेताओं की बोली पर लगाम लगाना चाहिए. वहीं बीजेपी ने दोनों दलों के नेताओं को एक दूसरे का सम्मान करने की बात की है.

पटना में बाढ़ और जलभराव का आज नौवां दिन है लेकिन समस्याएं अभी ख़त्म नहीं हुई है. जमा हुआ पानी नहीं निकलने से अब महामारी की आशंका भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में बिहार एनडीए के भीतर एक दूसरे पर दोष मढ़ने और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ता ही जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला कर रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनपर दबाव बनाते हुए दुर्गा पूजा के बहाने एक बार फिर हमला किया.

गिरिराज ने ट्वीट कर कहा - " आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है..मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहाँ पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नही हो पाया है "

गिरिराज सिंह का लगातार आक्रमण झेल रहे जेडीयू ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की. पार्टी की ओर से महासचिव और प्रवक्ता के सी त्यागी ने पीएम और गृह मंत्री अमित शाह से गिरिराज सिंह के बयानों पर लगाम लगाने की मांग की. केसी त्यागी ने कहा, 'प्रधानमंत्री और अमित शाह को ऐसे नेताओं से अपनी जुबान पर काबू रखने के लिए कहना चाहिए. गिरिराज सिंह पर पूर्व की भांति तुरंत काबू किया जाए. जितना आक्रामक गिरिराज सिंह का बयान है उतना तो तेजस्वी यादव का भी नहीं है.''

हालांकि बीजेपी ने फ़िलहाल ने दोनों दलों के नेताओं को ऐसे बयानों से परहेज़ करने की नसीहत दी है. पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार और गिरिराज सिंह , दोनों का ही सम्मान होना चाहिए. वैसे बीजेपी ने ये ज़रूर माना कि लोग ज़िम्मेदारी देने के साथ साथ सरकार से अपेक्षा भी रखते हैं. दरअसल बिहार में जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर हमला करते हुए कहा था कि वो नीतीश कुमार के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget