एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: बारामूला में TRF आतंकी बासित अहमद रेशी की संपत्ति कुर्क

NIA Action: एनआईए ने अब तक पांच आतंकवादियों की संपत्तियों को कुर्क किया है. जिनमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, हरदीप सिंह निज्जर भी शामिल हैं.

Jammu-Kashmir News: पाकिस्तान में बैठकर आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहे आतंकवादियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत NIA ने शुक्रवार (3 मार्च) को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के आतंकी बासित अहमद रेशी की एक संपत्ति कुर्क कर ली. इससे ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार (2 मार्च) को अल-उमर मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक जरगर उर्फ लट्राम की श्रीनगर स्थित संपत्ति को सील कर दिया गया था. 

UAPA के तहत आतंकवादी घोषित बासित अहमद रेशी अवैध इस समय पाकिस्तान में छुपा बैठा है और वहीं से कश्मीर घाटी में भारत-विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा है. एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया, "आतंकी बासिद अहमद रेशी को कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराते हुए पाया गया है."

2015 में आतंकवादी बना था रेशी

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि रेशी 2015 में आतंकवादी बन गया था. उन्होंने बताया, "सोपोर में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले में रेशी का हाथ था. उसी ने इस हमले की योजना बनाई थी और उसे अंजाम देने में भी वह शामिल था. इस हमले में एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी और कुछ अन्य घायल हो गए थे." NIA के प्रवक्ता ने बताया, "रेशी पहले प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल-मुजाहिदीन से जुड़ा था और फिलहाल वह टीआरएफ की आतंकी गतिविधियों में शामिल है."

रेशी की 9.25 मरला भूमि कुर्क हुई

एनआईए अधिकारियों के मुताबिक इस समय वह सीमा पार से इस आतंकवादी समूह के लिए धन और हथियारों एवं गोला-बारूद का प्रबंध भी करता है. भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण एनआईए ने UAPA कानून के प्रावधानों के तहत उसकी 9.25 मरला (भूमि मापने की इकाई) कृषि भूमि कुर्क कर ली है. बता दें कि बासित रेशी बारामूला जिले के डांगरपोरा सोपोर इलाके का रहने वाला है. इस समय वह पाकिस्तान में रहता है. 

ये भी पढ़ें-ISIS Conspiracy: आतंक फैलाने के लिए ISIS का नया हथियार, क्रिप्टो करेंसी से जुटा रहा फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget