एक्सप्लोरर

Satya Pal Malik Remarks: जब सत्यपाल मलिक ने कहा, 'पुलवामा हमला हमारी नाकामी से हुआ', PM बोले- तुम चुप रहो

Satya Pal Malik Remarks On Pulwama: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुलवामा हमले के मुद्दे पर निशाना साधा है.

Satya Pal Malik Remarks On Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से पहले यहां के आखिरी राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने अपने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. द वायर के वरिष्ठ पत्रकार करण थापर को दिए इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने दावा किया है कि पुलवामा हमले के दौरान सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय से विमान मांगे थे, जो नहीं दिए गए थे. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब बताया कि यह हमारी गलती से हुआ तो उन्होंने कहा कि तुम चुप रहो.

सत्यपाल मलिक का पूरा बयान

इंटरव्यू के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा, ''सीआरपीएफ ने उनके लोगों को लाने-ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट मांगा था, क्योंकि इतना बड़ा काफिला कभी रोड से नहीं जाता. होम मिनिस्ट्री से पूछा, उन्होंने देने से मना कर दिया." उन्होंने आगे कहा, अगर मुझसे पूछते तो मैं एयरक्राफ्ट देता उनको, कैसे भी देता. पांच एयरक्राफ्ट की जरूरत थी सिर्फ. उनको एयरक्राफ्ट नहीं दिया गया."

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक ने ये भी कहा, " ने ये बात प्रधानमंत्री को बताई कि ये हमारी गलती से हुआ है. अगर हम एयरक्राफ्ट दे देते तो ये नहीं होता तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम अभी चुप रहो."

'पीएम को करप्शन से कोई बहुत नफरत नहीं'

इंटरव्यू के दौरान सत्यपाल मलिक ने कहा, ''मैं सेफली कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री जी को करप्शन से बहुत नफरत नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''नरेंद्र मोदी जी के बारे में मेरी वो ओपिनियन नहीं है जो सारी दुनिया की है. मैं जब भी उनसे मिला, ही इज वेरी इलइन्फॉर्म्ड पर्सन, उनको कोई जानकारी नहीं है. मस्त हैं अपने में.. टू हेल विद इट.. जो हो रहा है.'' 

कांग्रेस ने बोला हमला

सत्यपाल मलिक के बयानों को आधार बनाकर कांग्रेस ने केंद्र और पीएम मोदी के खिलाफ जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी ने एक इंटरव्यू में बड़े सनसनीखेज खुलासे किए हैं और अब इसकी बातों को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन सच्चाई दबेगी नहीं. ये बहुत ही गंभीर और महत्वपूर्ण सवाल हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं.''

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ''सत्यपाल मलिक जी ने जो कहा उसने पूरे देश को सकते में डाल दिया है. सत्यपाल मलिक जी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं, जब पुलवामा हमला हुआ तब वो जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे. उन्होंने पीएम से कहा कि जवानों की शहादत हमारी नाकामी से हुई तो PM ने कहा, "तुम चुप रहो."

'मलिक जी को खतरे के मुंह में क्यों छोड़ रखा है?'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ''आज सत्यपाल मलिक जी, एक पीएसओ के साथ किराये के मकान में रह रहे हैं, लेकिन आपने समाज में जहर घोलने वाले टीवी एंकरों, चाटुकार फिल्म निर्देशकों-अभिनेताओं को X,Y, Z ग्रेड की सुरक्षा दे रखी है. ऐसे में सवाल है कि आपने मलिक जी को खतरे के मुंह में क्यों छोड़ रखा है?''

यह भी पढ़ें- 'अगर मैं चोर हूं तो कोई ईमानदार नहीं', केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी बोली- दुनिया को ज्ञान बांट रहे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget