एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: पार्टी लाइन से हटकर बोले प्रदेश अध्यक्ष, कहा- लोकतंत्र में किसी के आने जाने पर बैन नहीं

विपक्षी दलों के 11 नेता आज जम्मू कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं. इन नेताओं का राज्य में स्वागत जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जाकर किया है. बीजेपी पार्टी नेतृत्व के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि विपक्षी नेता राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं. ये नेता अलगाववादियों को खुश करने के लिए ऐसी यात्रा कर रहे हैं.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार मोदी सरकार से वहां के हालात के बारे में पूछ रही हैं. राज्य के हालात का जायजा लेने विपक्षी नेता जम्मू कश्मीर जाने का प्रयास भी कर रहे हैं. इसी सिलसिले में आज 11 विपक्षी दलों के नेता कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं. इन नेताओं के कश्मीर दौरे का जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से अलग हटकर स्वागत किया है.

जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां किसी नेता के कहीं आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं है. हालांकि, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने विपक्षी दलों के नेताओं को श्रीनगर शहर एंट्री की इजाजत नहीं देने का फैसला किया है. इन सभी नेताओं को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेजने की तैयारी है.

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने विपक्षी नेताओं के जम्मू कश्मीर दौरे पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि विपक्षी नेताओं को राजनीतिक पर्यटन बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक पर्यटन अलगाववादियों से हमदर्दी और देश के लिए सरदर्दी पैदा करने वाली साजिशों से भरा हुआ है. उन्होंने कहा, "आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोग सुकून के साथ, विश्वास और विकास के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी नेता लोगों के विश्वास के रास्ते में अलगाववादियों को खुश करने के लिए राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं.

बता दें कि आज पहली बार नहीं है कि विपक्षी नेता जम्मू कश्मीर जा रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने दो बार कश्मीर जाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही बार उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया. बता दें कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने भी राहुल गांधी को कश्मीर आने का आमंत्रण दिया था, लेकिन जब राहुल गांधी जाने को तैयार हुए तो राज्यपाल ने उपयुक्त समय पर बुलाने का आश्वासन दिया. आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया है.

यह भी पढ़ें-

देशभर में धूम-धाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई

पांच प्वॉइंट्स में जानें वित्त मंत्री सीतारमन के बड़े एलान, इकोनॉमी को मिलेगा बूस्टर डोज़?

बढ़ सकती है पी चिदंबरम की मुश्किल, पूर्व वित्त सचिव डी सुब्बाराव बोले- INX मीडिया में नियमों के उल्लंधन की जानकारी FIPB को नहीं दी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget