News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

जम्मू के सुंजवां कैंप में 30 घंटे बाद एनकाउंटर खत्म, 5 जवान शहीद, जैश के चारों आतंकी ढेर

सेना ने शऩिवार शाम 5.30 बजे तक की अपडेट पर बयान जारी किया है. इसके मुताबिक, इस हमले में सेना का एक जेसीओ और एक एनसीओ शहीद हुए है.

Share:
जम्मू: जम्मू के सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद जारी ऑपरेशन खत्म हो गया है. सुरक्षा बलों ने कैंप में घुसे चार आतंकियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हुए हैं. जबकि एक जवान के पिता भी आतंकियों के हमले में मारे गए हैं. आतंकी हमले में 9 लोग घायल हुए हैं, जिसमें आर्मी के दो अधिकारी भी शामिल हैं. कल सुबह करीब 5 बजे आतंकियों ने सुंजवान के आर्मी कैंप पर हमला बोला था. आतंकियों ने कैंप के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था, जहां जवानों के परिवार वाले रहते हैं. कल कैम्प के अंदर 150 घरों को खाली करा लिया गया था और यहां रहने वालों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया. सेना की कार्रवाई में मारे गये दोनों आतंकी जैश-ए- मोहम्मद के हैं. ये आतंकी ऑर्मी की कॉम्बैट ड्रेस पहने हुए थे. उनके पास से एके-56 असॉल्ट राइफल, भारी मात्रा में गोली बारुद और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं. आतंकियों ने शनिवार सुबह 4.50 बजे कैम्प पर फायरिंग की थी और कैम्प के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए थे. jammu 02 इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड रउफ असगर है. रउफ मौलाना जैश के चीफ मसूद अजहर का भाई है. फरवरी के पहले हफ्ते में रउफ ने भाई मौलाना मसूद अजहर के साथ हिज्बुल के चीफ सैयद सलाउद्दीन से मिला था और परसों आतंकी अफजल गुरु की बरसी के दिन दोनों ने हमले को अंजाम देने के लिए मदद मांगी थी. यह भी पढ़ें- ‘रियर व्यू मिरर’ देख कर देश चला रहे हैं पीएम मोदी, जिससे सिर्फ दुर्घटना होती है: राहुल गांधी J&K: फारूक अब्दुल्ला की पार्टी के विधायक ने विधानसभा में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे सुंजवां हमला: फारुख अब्दुल्ला ने कहा- पाकिस्तान को आतंकवाद बंद करना होगा
Published at : 11 Feb 2018 07:41 AM (IST) Tags: soldiers Latest Hindi news news in hindi Hindi Samachar Samachar हिंदी समाचार hindi news Jammu
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित

चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित

भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी

भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा

215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला

215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला

मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

टॉप स्टोरीज

'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?

Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?

आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला

आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला