एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Jammu and Kashmir: घुसपैठ की संभावना के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया था. इसमें मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. इस बीच रविवार (20 अक्तूबर) को भारतीय सेना ने बताया कि बारामुला जिले में एक संयुक्त टीम ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. इस दौरान भारतीय सेनाओं ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया. 

चिनार कॉर्प्स ने कहा, "संयुक्त टीम ने 1 AK राइफल, 2 AK मैगजीन, 57 AK राउंड, 2 पिस्तौल, 3 पिस्तौल मैगजीनन और अन्य युद्ध का सामान बरामद किया." इससे पहले भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने क्षेत्र में संभावित घुसपैठ के मद्देनजर एक संयुक्त एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ऑपरेशन शुरू किया था. 

भारतीय सेनाओं ने दिया मुंहतोड़ जवाब
इससे पहले, भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने कहा कि क्षेत्र में एक संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था. घुसपैठ के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने उरी, बारामूला के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू कर दिया था. जैसे ही आतंकवादियों को इसकी भनक लगी, उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद चिनार कॉर्प्स ने बताया कि हमारी भारतीय सेनाओं की टीम ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. 

आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत
इस बीच, जम्मू और कश्मीर के गंदेरबल जिले के गगनगीर क्षेत्र में रविवार (20 अक्तूबर) की शाम को एक आतंकवादी हमले में सात लोगों की मौत हो गई. इस पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने दुख जताते हुए कहा कि ये हमला "घृणित और कायरतापूर्ण" है. साथ ही उन्होंने इस हमले में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया. 

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी घटना की जानकारी 
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया. पुलिस ने कहा है कि गांदरबल के गगनगीर में आतंकी घटना हुई है जो कि बेहद दुखद है. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

ये भी पढ़ें: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, अनिल विज को कौन सा मंत्रालय मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget