एक्सप्लोरर

IT Raid: पुष्पराज जैन के साथ पीयूष जैन के सहयोगियों के ठिकाने पर छापेमारी, कई राज्यों में कार्रवाई

IT Raid: आयकर विभाग की दूसरी टीम ने जीएसटी छापों के दौरान चर्चित हुए पीयूष जैन के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की. बताया जाता है कि पियूष जैन ने इन व्यवसायियों के यहां ट्रेनिंग लेकर काम सीखा था.

IT Raid: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में साल के आखिरी दिन भी छापेमारी का दौर जारी रहा. जीएसटी (GST) छापों के बाद आज यानी शुक्रवार को आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी (SP) के कन्नौज से एमएलसी पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) के ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान अब तक लगभग 100 करोड़ रुपये के बोगस शेयर कैपिटल से संबंधित जानकारी हासिल हुई है, जिसके चलते पुष्पराज जैन मुश्किलों में घिर सकते हैं. 

उधर आयकर विभाग की दूसरी टीम ने जीएसटी छापों के दौरान चर्चित हुए पीयूष जैन के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की. बताया जाता है कि पियूष जैन ने इन व्यवसायियों के यहां कभी ट्रेनिंग लेकर काम सीखा था. इनके कन्नौज और दिल्ली के ठिकानों पर छापेमारी हुई. इस ग्रुप को खुसरो मलिक ग्रुप भी कहा जाता है. 

पुष्पराज जैन के यहां मुंबई यूनिट छापेमारी कर रही

आयकर विभाग के आला अधिकारी के मुताबिक, सपा एमएलसी पुष्पराज जैन के यहां आयकर विभाग की मुंबई यूनिट छापेमारी कर रही है और यह छापेमारी मुंबई, कोलकाता और उत्तर प्रदेश में जारी है. आयकर विभाग की मुंबई यूनिट को सूचना मिली थी कि पुष्पराज जैन के पास मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा हो सकता है. साथ ही उसने बड़े पैमाने पर आयकर चोरी भी की है. 

ईडी अधिकारियों का भी करना पड़ सकता है सामना

आयकर विभाग की मुंबई यूनिट ने अपनी लखनऊ यूनिट की सहायता लेते हुए पुष्पराज जैन के ठिकानों पर छापेमारी की. सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को कोलकाता से शैल कंपनी के जरिए वह बोगस शेयर ट्रेडिंग होने का पता चला है. आयकर विभाग को शक है कि यह पैसा जैन ने अपने रियल इस्टेट के कारोबार में लगाया होगा और मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते आने वाले दिनों में जैन को ईडी अधिकारियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली के ईश्वर नगर इलाके में भी छापेमारी

एक छापेमारी दिल्ली के ईश्वर नगर इलाके में भी हुई. यह घर भी इत्र व्यवसायी मलिक खुसरो ग्रुप से जुड़ा बताया जाता है. यहां आयकर विभाग के अधिकारियों ने देर शाम तक तलाशी ली और इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद होने का दावा किया गया है. आयकर विभाग की दोनों टीमें यानी मुंबई और लखनऊ यूनिट दिल्ली-एनसीआर और कोलकाता में भी छापेमारी कर रही हैं. 

छापेमारी अगले 2 दिनों तक जारी रह सकती है

देर शाम तक चली छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन समेत अनेक रजिस्टर अपने कब्जे में लिए हैं और उनके आकलन का काम जारी है. यह छापेमारी अगले 2 दिनों तक जारी रह सकती है. इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है और समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं.

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान देर शाम तक भारी कैश बरामद नहीं हुआ था, लेकिन जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, वो इन लोगों के गले की हड्डी बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: अयोध्या से अमित शाह का SP-BSP पर हमला, बोले- बुआ बबुआ से थैले में भर-भर के नोट मिल रहे हैं

GST Council: आम जनता को राहत, 1 जनवरी से नहीं लागू होगी कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी हुई दर-GST काउंसिल का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget