एक्सप्लोरर

योगेंद्र यादव के करीबियों के अस्पताल पर IT रेड, स्वराज इंडिया के संस्थापक बोले- मैं डरने वाला नहीं

स्वराज इंडिया के प्रमुख यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन के अस्पताल पर छापेमारी सिर्फ उन्हें ‘डराने’ और ‘चुप’ कराने के लिए की जा रही है क्योंकि उन्होंने हरियाणा में किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम दिलाने के लिए मुहिम शुरू की है.

नई दिल्ली: आयकर विभाग (IT) ने हरियाणा के रेवाड़ी में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव से जुड़े एक अस्पताल समूह के विभिन्न परिसरों से करीब 22 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. इससे पहले यह सूचना मिली थी कि अस्पताल समूह ने गहने खरीदने के लिए नीरव मोदी की फर्म को नकद भुगतान किया था. हालांकि, स्वराज इंडिया के प्रमुख यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन के अस्पताल पर छापेमारी सिर्फ उन्हें ‘डराने’ और ‘चुप’ कराने के लिए की जा रही है क्योंकि उन्होंने हरियाणा में किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम दिलाने के लिए मुहिम शुरू की है.

कांग्रेस ने भी छापेमारी की निंदा की है. कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''मैं बीजेपी की सरकार के द्वारा बदले की कार्रवाई की निंदा करता हूं. मेरे लिए योगेंद्र यादव दूसरी पार्टी के नेता जरूर हैं लेकिन मैं उनके परिवार के बारे में अच्छा सुना है. यह बदला, बदली की सरकार.''

अधिकारियों ने बताया कि कर विभाग ने कलावती अस्पताल और कमला नर्सिंग होम, इसके मुख्य साझेदार डॉ. गौतम यादव और अन्य के निवास परिसरों की तलाशी ली. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन परिसरों की तलाशी आयकर विभाग की हरियाणा जांच शाखा की टीमों द्वारा की जा रही है. करीब 40 कर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की.’’

समझा जाता है कि गौतम यादव योंगेंद्र यादव की बहन डॉ. नीलम यादव के बेटे हैं. अधिकारियों के अनुसार कर विभाग ने नीरव मोदी ग्रुप से मिली सूचनाओं के आधार यह कार्रवाई की है. नीरव मोदी दो अरब रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा है. पाया गया है कि गौतम यादव ने हीरा कारोबारी की कंपनी से गहने खरीदने के लिए साढ़े छह लाख रुपये में से सवा तीन लाख रुपये का नकद भुगतान किया था.

उन्होंने बताया कि तलाशी के दायरे में डॉ. नरेंद्र सिंह यादव भी रहे और यादव परिवार के यहां से 22 लाख रुपये नकद मिले. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति के हाथों में वर्तमान नकद सीमा दो लाख रुपये है और 22 लाख रुपये की इस नकद राशि के स्रोत की जांच की जा रही है.’’

यादव ने दिन में ट्विटर के माध्यम से आरोप लगाया था कि मोदी सरकार उन्हें ‘‘डराने’’ के लिए छापेमारी के माध्यम से उनके परिवार को ‘‘निशाना’’ बना रही है. यादव ने ट्वीट किया था, दिल्ली से आयी 100 से ज्यादा लोगों की टीम ने आज सुबह 11 बजे अस्पताल पर छापेमारी की. सभी डॉक्टरों (मेरी बहन, बहनोई और भांजे सहित) को उनके कमरों मे बंद कर दिया गया. नवजात शिशुओं के आईसीयू सहित पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया. यह डराने की स्पष्ट कोशिश है. मोदी जी आप मुझे चुप नहीं करा सकते हैं.

विभाग ने यादव के इन आरोपों का खंडन किया कि विभाग की छापेमारी टीमों ने अस्पताल और आईसीयू सील कर दिया क्योंकि कुछ सीजेरियन प्रसव भी उस दौरान हुए. अधिकारियों ने कहा कि अस्पतालों समेत तलाशी वाले परिसरों के सभी सीसीटीवी चालू रखे गये थे और उन्होंने तलाशी प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी की है.

यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें धमकाने और उनका मुंह बंद करने की मंशा से छापे मारे गये हैं क्योंकि उन्होंने किसानों के लिए उचित फसल दाम के लिए तथा हरियाणा में उस शहर में शराब की दुकानों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा था. दो दिन पहले ही उनकी नौ दिवसीय पदयात्रा समाप्त हुई थी.

इस बीच, बीजेपी की हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा, ‘‘यादव का आरोप बेबुनियाद है. उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. किसी को धमकाने का प्रश्न ही कहां है. यदि आयकर विभाग को किसी के विरुद्ध कुछ मिला है तो उसे अपना काम करने दीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी. ’’

कांग्रेस नेता थरूर बोले- BJP लोकसभा चुनाव जीती तो हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget