एक्सप्लोरर

Security Cover: एस. सोमनाथ और महाराष्ट्र से सांसद नवनीत राणा को मिली VIP सुरक्षा

महाराष्ट्र की अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है, जिसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लगभग तीन से चार सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा करेंगे.

महाराष्ट्र से सांसद नवनीत राणा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की ‘‘वीआईपी’’सुरक्षा मुहैया कराई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की अलग-अलग सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद पिछले हफ्ते दोनों व्यक्तियों को यह सुरक्षा मुहैया किया, जिसमें उन्हें संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर अर्धसैनिक कमांडो की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करने का समर्थन किया गया था.

नवनीत राणा को दी गई वाई कैटेगरी सुरक्षा

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र की अमरावती सीट से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है, जिसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लगभग तीन से चार सशस्त्र कमांडो उनकी सुरक्षा करेंगे.

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को सांसद और उनके पति एवं विधायक रवि राणा को नोटिस जारी कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित नहीं करने को कहा था क्योंकि वे 23 अप्रैल को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने की योजना बना रहे हैं. समझा जाता है कि दंपती अनाधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं.

इसरो अध्यक्ष को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया की गई है. अधिकारियों ने कहा कि रॉकेट वैज्ञानिक जब भी देश के किसी हिस्से की यात्रा करेंगे तो उनके साथ चौबीसों घंटे चार से छह सशस्त्र कमांडो होंगे. सीआईएसएफ को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) और भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) या जीएसएलवी एमके III को विकसित करने में अहम भूमिका निभाने वाले सोमनाथ को केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में इसरो प्रमुख नियुक्त किया था. इससे पहले वह विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक थे.

Jammu And Kashmir: प्रधानमंत्री के दौरे से पहले श्रीनगर में बड़ी घटना, आतंकियों ने दो स्थानीय मजदूरों को मारी गोली

UK PM India Visit: कभी भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन को अब साझेदारी में दिख रही सुरक्षा और समृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी
'सरकार जो चाहे मेरे साथ करे, लेकिन घसीटने वाले पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये', बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'

Embed widget