एक्सप्लोरर

क्या तृणमूल नेता विनय मिश्रा भारत में नहीं, CBI के सामने सोमवार को होना है पेश

जांच एजेंसियो को उम्मीद है कि इस मामले की जांच के दौरान 1000 करोड़ के अवैध लेनदेन तक का खुलासा हो सकता है. विनय को पूछताछ के लिए सोमवार को सीबीआई के सामने पेश भी होना है लेकिन उसका कोई सुराग अब तक सीबीआई को नही मिल सका है.

टीएमसी नेता विनय मिश्रा पर छापे के दौरान बरामद एक डायरी के आधार पर शिंकजा कसा था जिसमें हायरअप के नाम पर करोड़ो रुपये दिए दिखाए गए थे. अब जांच के दौरान कैटल स्मगलिंग किंग इनामुल हक समेत अवैध खनन के आरोपी अनूप लाला उर्फ मांझी के तार भी विनय मिश्रा से जुड़ गए हैं. जांच एजेंसियो को उम्मीद है कि इस मामले की जांच के दौरान 1000 करोड़ के अवैध लेनदेन तक का खुलासा हो सकता है. विनय को पूछताछ के लिए सोमवार को सीबीआई के सामने पेश भी होना है लेकिन उसका कोई सुराग अब तक सीबीआई को नही मिल सका है.

टीएमसी युवा विंग के महासचिव विनय मिश्रा को सीबीआई के साथ साथ ईडी और आयकर विभाग भी अब खोज रही है. विनय मिश्रा को टीएमसी का महासचिव 23 जुलाई 2020 को टीएमसी के सांसदअभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाले पत्र से बनाया गया था. इसी विनय मिश्रा के ठिकानो पर जांच एजेंसियो की छापेमारी लगातार जारी है. जांच एजेंसियो के सूत्रो के मुताबिक विनय मिश्रा का नाम तब सामने आया जब एक बड़े स्मगलर के यहां छापे के दौरान एक डायरी बरामद हुई. उस डायरी मे पूरा ब्यौरा लिखा हुआ था कि किस थाने किस अधिकारी को अवैध काम के बदले कितना पैसा दिया जाता है और उसी में हायरअप के नाम पर भी करोड़ो रुपये लिखे हुए थे. इस मामले की जांच के दौरान विनय मिश्रा जांच एजेंसियो के निशाने पर आ गए थे.

इस मामले का एक किरदार आसनसोल का अनूप मांझी उर्फ लाला भी है. जिसपर अवैध खनन समेत अनेको आरोप हैं. यह भी आरोप है कि लाला अपने धंधे के लोगो का पैसा एकत्र कर हायरअप तक पहुंचाता है और बदले मे अवैध धंधा करने वालो का उसे पूरा सरंक्षण मिलता है. डायरी मे साफ तौर पर लिखा है कि अवैध धंधे के बदले किसे कितना पैसा दिया गया. अनूप लाला वो शख्स है जिसके बारे मे खुद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बोल चुके हैं.

इस मामले का तीसरा किरदार कुख्यात कैटल स्मगलर इनामुल हक भी है. जिसे सीबीआई दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था और अब तक की जांच के दौरान इसके तार भी विनय मिश्रा से जुडे बताए जा रहे है.जांच एजेंसियो के सूत्रो के मुताबिक ये दो बड़े कथित सरगना पैसे उगा कर हायरअप के लिए देते थे और आरोप है कि हायरअप के नाम पर विनय मिश्रा ये पैसे लेता था और इन पैसो को इनके मुकाम तक पहुंचाता था,. विनय मिश्रा को बंगाल सत्ता के गलियारे मे बेहद क्लोज माना जाता है. लिहाजा जांच एजेंसियां अब विनय मिश्रा से जानना चाहती है कि ये हायरअप कौन हैं और कितना पैसा अब तक इन लोगो को देश और विदेश मे पहुंचाया गया. जांच एजेंसी के एक आला अधिकारी के मुताबिक अब तक की जांच के हिसाब से पता चला है कि सारे काले धंधो के तोल के बदले प्रतिमाह लगभग सौ करोड़ रुपये से ज्यादा हायरअप तक पहुंचाये जाते रहे हैं. ऐसे मे इस जांच के दौरान एक हजार करोड़ के अवैध लेनदेन का पता चल सकता है.

सूत्रों ने बताया कि विनय मिश्रा के बारे मे अभी तक जांच एजेंसियां यह पता नही लगा पाई है कि वो कहां है. केवल कयास लगाए जा रहे है कि वो विदेश भाग गया है हालांकि उसके लिए लुकआऊट नोटिस भी जारी करवा दिया गया है लेकिन अभी तक यह भी नही पता चला है कि वो किस एय़रपोर्ट के जरिए देश के बाहर गया. शक किया जा रहा है कि वो जमीनी रास्ते से पहले बांग्लादेश और उसके बाद कहीं और चला गया. ऐसे मे यदि सोमवार को विनय सीबीआई के सामने पेश नही हुआ तो आने वाले दिनो मे उसकी मुश्किले और बढ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget