एक्सप्लोरर

इंडियन नेवी ने चीनी नौसेना को ट्विटर पर किया ट्रोल, कहा- हिंद महासागर में 'आपका स्वागत' है

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में पीएलए(एन) की एंटी-पायरेसी एसकॉर्टर फोर्स का भारतीय नौसेना हार्दिक स्वागत करती है. हैप्पी हंटिंग. नौसेना की भाषा में हैप्पी हंटिंग का अर्थ होता है किसी जहाज या फिर पनडुब्बी का पीछा करना.

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने ट्विटर पर चीन की पीएलए-नेवी को 'ट्रोल' करना शुरू कर दिया. लेकिन इसका मकसद दरअसल ये था कि दुनिया को पता लग सके कि हिंद महासागर में चीन के जंगी जहाजों पर नजर रखी जा रही है. इसके लिए भारतीय नौसेना के कुल 50 युद्धपोत पूरे हिंद महासागर में तैनात हैं. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि "हिंद महासागर क्षेत्र में पीएलए(एन) की एंटी-पायरेसी एसकॉर्टर फोर्स का भारतीय नौसेना हार्दिक स्वागत करती है. हैप्पी हंटिंग."

पीएलए(एन) दरअसल चीन की नौसेना है जिसकी फुल फॉर्म है 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नौसेना'. नौसेना की भाषा में हैप्पी हंटिंग का अर्थ होता है किसी जहाज या फिर पनडुब्बी का पीछा करना. अपने ट्वीट में नौसेना के प्रवक्ता ने रक्षा मंत्रालय से लेकर भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, कोस्टगार्ड और इंडियन-डिप्लोमेसी के एकाउंट्स को भी टैग किया था.

दरअसल, चीन की नौसेना समुद्री डैकेतों के खिलाफ हिंद महासागर में एंटी पायरेसी पैट्रोल यानि गस्त करती है. हाल ही में इंडोनेशिया के करीब मलक्का स्ट्रेट में भी चीन के तीन युद्धपोत एंटी पायरेसी ड्रिल के लिए आए थे लेकिन चीनी मीडिया ने प्रचारित करना शुरू कर दिया कि मालदीव में भारत की किसी भी सैन्य कारवाई को रोकने के लिए चीन के जंगी जहाज मालदीव के करीब पहुंच गए थे. जबकि हकीकत ये थी कि चीनी जहाज मालदीव से करीब ढाई हजार किलोमीटर दूर थे.

इंडियन नेवी ने चीनी नौसेना को ट्विटर पर किया ट्रोल, कहा- हिंद महासागर में 'आपका स्वागत' है

यही वजह है कि जब अब चीनी नौसेना की एंटी पायरेसी एस्कॉर्ट फोर्स के जहाज एक बार फिर हिंद महासागर में पहुंचें तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट कर जगजाहिर कर दिया कि चीन के युद्धपोतों पर भारतीय सेना नजर रखे हुए है. यहां तक की चीन के जंगी जहाजों की तस्वीरें भी ट्वीट कर दी. लेकिन भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए एक और ट्वीट किया.

इस ट्वीट में हिंद महासागर क्के एक नक्शे पर दर्शाते हुए कहा गया कि इस क्षेत्र की चौबीस घंटे सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय नौसेना की है और इसके लिए भारत के 50 जहाज पूरे क्षेत्र में तैनात हैं.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग किए गए इस ट्वीट में कहा गया कि भारतीय नौसेना के जंगी युद्धपोतों की तैनाती फारस की खाड़ी से लेकर मलाका स्ट्रेट और बंगाल की खाड़ी से लेकर दक्षिण हिंद महासागर और अफ्रीका के पूर्व तट तक है. भारतीय नौसेना 'किसी भी समय, कहीं पर भी, हर जगह' रहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget