एक्सप्लोरर

Indian Navy: भारतीय नौसेना को मिलेंगे स्वदेशी बॉट, INS विक्रांत-INS विक्रमादित्य पर होगी तैनाती

Indian Navy: भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने 15 अगस्त तक अपने लक्ष्य को हासिल कर लेने की उम्मीद जताई.

Indigence Fighting Bots In Indian Navy: देश की सेनाओं में स्वदेशी को बढ़ावा देने की ओर एक और बड़ा कदम उठाया गया है. रक्षा क्षेत्र में देश 'मेड इन इंडिया' के तहत जल्द ही विमानवाहक पोत INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य सहित सबसे बड़े युद्धपोतों पर स्वदेशी अग्निशमन बॉट की तैनाती होने वाली है. नौसेना के वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने इसकी जानकारी दी. 

उन्होंने 'मेड इन इंडिया' परियोजना के तहत समुद्री बल में की गई पहल के बारे में चर्चा की और कहा, "मुझे विश्वास था कि नौसेना प्रधानमंत्री से स्वदेशी परियोजनाओं के लिए किए वादे को पूरा करने में सक्षम होगी." भारतीय नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने कहा, "इसके दो अनुबंध पहले ही हो चुके हैं, जिसमें एक अग्निशमन बॉट भी शामिल है. इसका इस्तेमाल आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य विमान वाहक में किया गया है."

IDEX में नौसेना को बड़ी सफलता

उन्होंने कहा, "भारतीय नौसेना ब्लू-ग्रीन लेजर जैसी गेम-चेंजिंग तकनीकों को शामिल करने पर भी काम कर रही है, जो पानी के नीचे के जहाजों और वस्तुओं का पता लगाने में मदद कर सकती है." उन्होंने कहा, "स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए आईडीईएक्स कार्यक्रम भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी सफलता रही है."

15 अगस्त तक पूरे होंगे वादे

वाइस चीफ वाइस एडमिरल ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री ने 75 चुनौतियों का शुभारंभ किया और इसपर हमने तेजी से काम किया है. हमने सोचा था कि अगर हमें सफलता हासिल करनी है, तो हमें चीजों को अलग तरीके से करना होगा. हमने अपनी प्रक्रियाओं को सरल बना दिया है ताकि हम इन मामलों को आगे बढ़ा सकें. हमें यकीन है कि 15 अगस्त तक हम प्रधानमंत्री मोदी से किए गए वादे के मुताबिक अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे."

100 स्वदेशी लड़ाकू विमान भी मिलेंगे

वहीं भारतीय नौसेना के लिए 100 स्वदेशी डेक-आधारित लड़ाकू विमान तैयार किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी जल्द ही इसे डिजाइन और विकसित करने का प्रस्ताव ले सकती है. मामले की जानकारी रखने वाले वरिष्ठ अधिकारियों ने 14 फरवरी को बेंगलुरु में चल रहे एयर शो, एयरो इंडिया में इसकी जानकारी दी. 2031-32 तक इसके नौसेना का हिस्सा बनने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-Kerala: 'महामारी के बाद भारत के लिए दुनिया का नजरिया बदला, जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे हम'- राजीव चंद्रशेखर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget