एक्सप्लोरर

दमन तट के पास नाव के इंजन में आई खराबी, कोस्ट गार्ड ने किया 14 मछुआरों का रेस्क्यू

Rescue Operation at Daman Coast: भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को दमन तट के पास समुद्र में डूब रही नाव से 14 मछुआरों का रेस्क्यू किया है. नाव का इंजन खराब होने के कारण नाव में पानी भरने लगा था.

Indian Coast Guard Rescue Operation: दमन (Daman) में बुधवार 17 अगस्त को मछली पकड़ने के लिए नाव (Boat) पर सवार 14 मछुआरों (Fishermen) की जान उस वक्त मुसीबत में पड़ गई, जब नाव दमन तट से लगभग 16 समुद्री मील की दूरी पर थी. पहले नाव के इंजन में खराबी आने के बाद उसमें सुधार की कोशिश की गई, लेकिन प्रयास के विफल होने के बाद मछुआरों ने भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) से मदद मांगी. इसके बाद कोस्ट गार्ड ने तेजी दिखाते हुए सभी का रेस्क्यू (Rescue) किया.

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि दमन तट के पास एक डूबती नाव से 14 मछुआरों को कई सॉर्टियों में हेलिकॉप्टरों की मदद से बचाया गया. जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में दमन के तट पर एक डूबती नाव से 14 मछुआरों का रेस्क्यू किया गया है.

कोस्ट गार्ड ने किया रेस्क्यू

दमन में कोस्ट गार्ड एयर स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर एसएसएन बाजपेयी ने जानकारी दी कि 'दमन के पास एक डूबती नाव पर सवार 11 मछुआरों को एक हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट किया गया और दोपहर में सुरक्षित रूप से किनारे पर लाया गया. इसके बाद तीन अन्य मछुआरों, जिन्होंने पहले नाव छोड़ने से इनकार कर दिया था उन्हें शाम को बचा लिया गया.'

एसएसएन बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि 'बुधवार सुबह 11:35 बजे एक कॉल के जरिए दमन तट के पास नाव के मुश्किल में होने की जानकारी मिलने के बाद दमन तटरक्षक बल ने अपने हवाई स्टेशन से एक हेलीकॉप्टर भेजा और 11 मछुआरों को एयरलिफ्ट किया.'

रेस्क्यू के बाद मत्स्य विभाग को सौंपा जाएगा

उन्होंने बताया कि 'नाव (Boat) पर उसके कप्तान और दो अन्य मछुआरों (Fishermen) ने उसे छोड़ने से इनकार कर इंजन शुरू करने की कोशिश की, अंत में जब वह उसे दोबारा शुरू नहीं कर सके तो उन्हें शाम को तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के हेलीकॉप्टर ने एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू कर लिया. उन सभी को अब मत्स्य विभाग को सौंप दिया जाएगा.'

इसे भी पढ़ेंः
Bihar Politics: 'अगले चुनाव से पहले बिहार में फिर होगा उलटफेर', JDU-RJD गठबंधन पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

Corona Case: 'कोरोना वायरस को अभी नहीं करें इग्नोर', संक्रमण बढ़ने पर नीति आयोग सदस्य वीके पॉल ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget