एक्सप्लोरर

बॉर्डर पर पाकिस्तान ने भेजा ड्रोन, सेना ने दिखाई ताकत; एक बटन दबाते ही तबाह हुआ 'उड़ने वाला मुखबिर'

India Downs Pakistani Drone: भारत डिफेंस सेक्टर में हर गुजरते दिन के साथ अपनी मजबूती दिखा रहा है. हथियारों के लिए अब दूसरे देशों पर कम निर्भर रहना पड़ रहा है.

Indian Army Hits Pakistani Drone: भारत ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को इस बार देसी अंदाज में सबक सिखाया है. भारतीय सेना ने जम्मू के इलाके में एलओसी पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को ध्वस्त कर दिया. इस काम को करने के लिए सेना ने देश में ही विकसित और डिजायन किए गए इंटीग्रेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान का ये ड्रोन चीन से लिया गया था और जम्मू क्षेत्र के पीर पंजाल रेंज के साउथ में स्थित 16 कोर में तैनात आर्मी एयर डिफेंस यूनिट ने इसे मार गिराया. ये घटना तब घटी जब दुश्मन देश के ड्रोन को एलओसी पर भारतीय इलाके में उड़ता देखा गया.

दुश्मन देश के ड्रोन को मार गिराने में इस्तेमाल किया गया देसी सिस्टम

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ‘एकीकृत ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम’ का इस्तेमाल करके मार गिराया गया. ये सिस्टम अलग-अलग रेंज और परिदृश्यों में दुश्मन के ड्रोन को जाम करने, धोखा देने और मार गिराने में सक्षम है. 

इन खासियतों से लैस है ये सिस्टम

उन्होंने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित इस सिस्टम को भारत की सीमाओं पर बड़ी संख्या में तैनात किया गया है. उन्होंने ये भी बताया कि यह 2 किलोवाट की लेजर बीम से भी लैस है जो 800 से 1,000 मीटर की प्रभावी दूरी से दुश्मन के ड्रोन को मार गिरा सकता है. इस सिस्टम का इस्तेमाल भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों की ओर से एंटी-ड्रोन ऑपरेशन्स के लिए किया जाता है.

इससे पहले भी भारत-पाकिस्तान सीमा पर संदिग्ध ड्रोन की आवाज सुनाई दी थी. हालांकि बीएसएफ की मुस्तैदी की वजह से भारत में एंट्री करने से पहले ही इसे वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा.

ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के सेना के बीच बैठक के बाद व्हाइट नाइट कोर के कमांडर ने किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget