एक्सप्लोरर

कल भारत पहुंचेंगे शिंजो आबे, पीएम मोदी ने कहा- जापान के साथ संबंध को बहुत महत्व देता है भारत

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आबे और मैं 13 और 14 सितंबर को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इन कार्यक्रमों का मकसद भारत-जापान संबंधों को और आगे बढ़ाना है.’’

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दो दिवसीय भारत की यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है. इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जापान के साथ अपने संबधों को भारत काफी महत्व देता है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने को लेकर आशान्वित हैं.

जापान के पीएम आबे सालाना भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13 सितंबर को भारत पहुंच रहे हैं. यह बैठक प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होगी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वह प्रधानमंत्री शिंजो आबे का स्वागत करने को उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि वह कल गुजरात में उनकी अगवानी करेंगे. यह दोनों की चौथी सालाना बैठक होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजी के अलावा जापानी भाषा में भी ट्वीट किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आबे और मैं 13 और 14 सितंबर को कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इन कार्यक्रमों का मकसद भारत-जापान संबंधों को और आगे बढ़ाना है.’’ उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि दोनों नेता अहमदाबाद और मुंबई के बीच भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन परियोजना की शुरूआत के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाले समय में खासी कमी आएगी. हाई-स्पीड ट्रेन के मामले में जापान एक अग्रणी देश है और उसकी शिंकानसेन बुलेट ट्रेन दुनिया की सबसे तेज ट्रेनों में से है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जापान के साथ अपने संबंधों को काफी महत्व देता है. हम विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए आशान्वित हैं.

‘‘नरेंद्रमोदी डाट इन’’ पर एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेता विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के ढांचे में भारत और जापान के बीच बहुआयामी सहयोग में हालिया प्रगति की समीक्षा करेंगे. जापान के पीएम शिंजो आबे के लिए बुधवार शाम अहमदाबाद में एक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधताओं को प्रदर्शित किया जाएगा.

 

दोनों प्रधानमंत्री साबरमती आश्रम जाएंगे. इस आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने साबरमती नदी के किनारे की थी. इसके बाद दोनों अहमदाबाद की 16वीं शताब्दी में बनी प्रसिद्ध मस्जिद सिदी सैयद नी जाली भी जाएंगे. दोनों नेता महात्मा मंदिर में बनी दांडी कुटीर भी जाएंगे जो महात्मा गांधी को समर्पित संग्रहालय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget