एक्सप्लोरर

खुशखबरी: भारत में पिछले चार दिनों में कोरोना के नए मामलों से ज्यादा हुई ठीक होने वालों की संख्या

भारत में कोरोना के मामले 55 लाख के पार जा चुके हैं. रोजाना हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है. इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि पिछले चार दिनों से भारत में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामले 55 लाख के पार हो गए हैं लेकिन राहत की बात है कि संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. भारत में कुल 55,62,483 कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिसमें से 44,97,867 संक्रमित मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,01,468 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं. इसके साथ ही भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 80.86% हो गई है.

पिछले 24 घंटो में ठीक हुए मरीजों में से 79% मरीज दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों हैं. ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और पंजाब. महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होनेवाले मरीज सबसे ज्यादा हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 32,007, आंध्र प्रदेश में 10,502, कर्नाटक में 9,925 और उत्तर प्रदेश में 6,320 मरीज पूरी तरह ठीक हुए हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमण से ठीक होनेवाले मरीजों संख्या बढ़ रही है. वहीं एक्टिव केस यानी जिनका इलाज चल रहा है उनकी संख्या घट रही है.

एक नजर पिछले चार दिनों में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों पर डालते हैं

- 19 सितंबर को 93,337 नए संक्रमण के मामले सामने आए जबकि 95,880 मरीज पूरी तरह ठीक हुए थे. - इस तरह 20 सितंबर को 92,605 नए संक्रमण के केस सामने आए जबकि 94,612 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए. - 21 सितंबर को 86,961 नए संक्रमण के मामले सामने आए जबकि 93,356 मरीज ठीक हुए. - वहीं 22 सितंबर को 75,083 नए मामले रिपोर्ट हुए जबकि 1,01,468 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए है.

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव केस भारत में कम हुए हैं. जहां 22 सितंबर को 9,75,681 एक्टिव केस हैं जबकि 21 सितंबर को एक्टिव केस की संख्या 10,03,299 थी. आंकड़ों से साफ है की हर दिन नए संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं जबकि संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या बढ़ रही है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 55,62,483 जिसमें से एक्टिव केस 9,75,681 जबकि संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या 44,97,867 है। इस संक्रमण से अब तक कुल 88,935 मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 80.86% जबकि मृत्यु दर 1.59% है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget