एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली-NCR और यूपी समेत इन राज्यों में भीषण लू से कब मिलेगी राहत? IMD वैज्ञानिक ने बताया मौसम बदलने वाला है

Weather Today: भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है. जिसमें कहा गया है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

Weather Today Updates: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादातर राज्यों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. इस बीच दिल्ली आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने मौसम को लेकर नई जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है.

सोमा सेन रॉय ने कहा कि बदलाव यह हो रहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में नमी आ रही है. जिसके चलते हम उम्मीद कर रहे हैं कि राजस्थान के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन दक्षिण हरियाणा, दक्षिण यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों, उत्तर, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और दक्षिण बंगाल में लू की स्थिति बनी रहेगी.

तापमान गिरना हो जाएगा शुरू

रॉय ने बताया कि इस पूरे बेल्ट में आज भी लू की स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि कल से हम तापमान में थोड़ा बदलाव देख सकेंगे क्योंकि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है. जिसकी वजह से हम उम्मीद कर रहे हैं कि पूरे क्षेत्र में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और लू की स्थिति में सुधार होगा.

कल से लू से राहत मिलने की है संभावना

आईएमडी के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि हमने दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण यूपी, उत्तरी एमपी, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए सोमवार 22 मई के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. हालांकि मंगलवार 23 मई को  झारखंड के अलावा किसी भी जगह के लिए ये अलर्ट नहीं दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल से लू से राहत मिलने की प्रबल संभावना है. 

येलो अलर्ट किया है जारी

मौसम विभाग ने सोमवार (22 मई) को ज्यादातर राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं इससे पहले 12 मई को राज्य का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था. विभाग के अनुसार 12 मई को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री था. वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और अल्मोड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- 

Money Laundering Case: ED के सामने पेश हुए NCP नेता जयंत पाटिल, जांच एजेंसी के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget