एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना को थामना है, तो घरों में ही थमे रहिये

ताजा  रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर तूफ़ानी रफ़्तार से बढ़ रहे संक्रमण पर क़ाबू नहीं पाया गया तो मध्य जून तक भारत में हर दिन मौतों का आँकड़ा 2300 को भी पार कर सकता है.जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है,उसे देखते हुए सरकार के साथ डॉक्टरों की चिंता भी वाजिब है.

कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार को थामने के लिये दिल्ली सोमवार की रात दस बजे से छह दिन के लिये कुछ हद तक थम जाएगी.लेकिन बड़ा सवाल यही है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में क्या यह कारगर साबित होगा? महामारी से जुड़े विशेषज्ञ व डॉक्टरों की इस पर कमोबेश एक ही राय है कि सख्ती किये बगैर इसे रोकना लगभग नामुमकिन है.

लेकिन ये दोतरफा होना चाहिये, यानी सरकार तो बंदिशें लगाये लेकिन लोग 'सेल्फ लॉक डाउन' का पालन करते हुए बेहद जरुरी होने पर ही बाहर निकलें. उनके मुताबिक चाहे दिल्ली की बात हो या अन्य किसी राज्य की, अगर लोगों का सहयोग सरकार को नहीं मिला तो समझ लीजिए कि समूचे देश को एक बार फिर सम्पूर्ण लॉक डाउन जैसे हालात में जीने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.

जिस तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है,उसे देखते हुए सरकार के साथ डॉक्टरों की चिंता भी वाजिब है. वह इसलिये भी कि लांसेट कोविड-19 की ताजा  रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर तूफ़ानी रफ़्तार से बढ़ रहे संक्रमण पर क़ाबू नहीं पाया गया तो मध्य जून तक भारत में हर दिन मौतों का आँकड़ा 2300 को भी पार कर सकता है,जो बेहद भयावह स्थिति होगी.फ़िलहाल हम 1500 के आंकड़े तक पहुंच चुके हैं.इसीलिए कहा जा रहा है कि भारत अब पूरी तरह पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की गिरफ़्त में हैं. सिर्फ छोटे शहरों में ही नहीं बल्कि दिल्ली,मुम्बई,इंदौर, पुणे जैसे महानगरों तक में अस्पतालों के बाहर मृतकों के रोते-बिलखते परिवार दिखाई पड़ रहे हैं. बेहाल मरीज़ों से लदी एंबुलेंसों की क़तारें हैं. मुर्दाघरों में लाशों के लिए जगह नहीं है. कई बार एक बेड पर दो मरीज़ों को लिटाने की ज़रूरत पड़ रही है.

वैसे दिल्ली में लॉक डाउन लगाये बगैर संक्रमण की चेन नहीं तोड़ी जा सकती,इसका अंदाज उसी दिन लग गया था,जब तीन दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों से जमीनी हक़ीक़त जानने वहां पहुंचे थे.तब वहां के एक विभागाध्यक्ष डॉक्टर ने रुंआसी आवाज में उन्हें हालात का जिक्र करते हुए कहा था कि "पिछले 12 दिनों से कम उम्र के बच्चे जिस तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं,वह हमसे देखा नहीं जा रहा. संक्रमण की इस चेन को तोड़ने के लिए क्या ऐसा नहीं हो सकता कि सरकार दो हफ्ते के लिये संपूर्ण लॉक डाउन कर दे".

अधिकांश महामारी विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण की अभी और लहरें आ सकती हैं, क्योंकि भारत अभी हर्ड इम्यूनिटी हासिल करने से काफ़ी दूर है और दूसरा, यहाँ टीकाकरण की दर भी अभी उम्मीद से बहुत कम है.आगे अगर संक्रमण में तेज़ी आती है, तो लोगों को छोटे और स्थानीय लॉकडाउन के साथ जीना सीखना होगा.

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन के प्रेसिडेंट के पी श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, "इस साल की शुरुआत में देश के लोगों में जीत की एक भावना दिख रही थी. कुछ लोगों को लग रहा था कि हमने हर्ड इम्यूनिटी हासिल कर ली है. हर किसी को दफ़्तर लौटने की जल्दी थी. कुछ लोगों की नज़र में कोरोना एक मामूली बीमारी बनकर रह गया था. लेकिन जो लोग इन ख़तरों के बारे में चेता रहे थे, उनकी नहीं सुनी गई."

संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये कुछ दिनों के लॉक डाउन को जायज बताते हुए वे कहते हैं, "हम ज़िंदगी को जहाँ के तहाँ तो नहीं रोक सकते. लेकिन अगर हम भीड़ भरे शहरों में एक दूसरे से पर्याप्त शारीरिक दूरी न रख पाएँ, तो कम से कम यह तो पक्का कर लें कि हर कोई सही मास्क पहने. साथ ही मास्क को सही ढंग से पहनना भी ज़रूरी है. लोगों से की जाने वाली यह कोई बड़ी अपेक्षा तो नहीं ही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget