एक्सप्लोरर

दलितों के प्रदर्शन में राहुल गांधी: कहा- 2019 में मोदी को हराएंगे, कमजोरों की सरकार बनाएंगे

SC-ST अत्याचार विरोधी कानून को संविधान की 9वीं अनुसूचि में शामिल किए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे दलितों ने आज भारत बंद बुलाया है. जंतर मंतर पर हुए इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के अलावा लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, सुधाकर रेड्डी समेत कई और नेता भी पहुंचे.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर दलित संगठनों के प्रदर्शन में पहुंचे. राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस चाहते हैं कि चाहे शिक्षा हो, प्रगति हो उसमें दलितों की जगह नहीं होनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि जिन प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है वहां दलितों को दबाया जाता है, कुचला जा रहा है. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी दलित विरोधी हैं और 2019 में सब मिलकर बीजेपी को हराएंगे.

आपको बता दें कि SC-ST अत्याचार विरोधी कानून को संविधान की 9वीं अनुसूचि में शामिल किए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे दलितों ने बंद बुलाया था. जंतर मंतर पर हुए इस प्रदर्शन में राहुल गांधी के अलावा लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, सुधाकर रेड्डी समेत कई और नेता भी पहुंचे.

राहुल गांधी ने क्या कहा? पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''मोदी जी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने किताब में लिखा कि दलितों को सफाई करने में आनंद मिलता है. नरेद्र मोदी की सोच है कि देश के भविष्य में दलितों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस चाहते हैं कि चाहे शिक्षा हो, प्रगति हो दलितों की जगह नहीं होनी चाहिए.''

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री राजीव गांधी एट्रोसिटी एक्ट लेकर आए. उस एक्ट को मोदी जी ने रद्द होने दिया, उसे खत्म किया. जिस जज ने एक्ट पर हमला किया उसे मोदी सरकार ने प्रमोशन दिया और ईनाम दिया. एट्रोसिटी एक्ट कांग्रेस पार्टी लायी थी और हम इसकी रक्षा करेंगे."

राहुल गांधी ने कहा, ''जहां भी दलित आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, रोहित बेमुला की हत्या की जाती है. जहां भी बीजेपी की सरकार है वहां दलितों को मारा जाता है, पीटा जाता है, दबाया जाता है, कुचला जाता है. हम ऐसी सरकार नहीं चाहते हैं. इस देश में चाहे दलित हो, अल्पसंख्यक हो या आदिवासी हो सबके लिए जगह होनी चाहिए.''

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''नरेंद्र मोदी को हमने दिखा दिया कि आप दलितों के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते. अगर आप ऐसा करोगे तो पूरा देश आपके खिलाफ खड़ा हो जाएगा. उनकी सोच दलित विरोधी है. हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के दिल में, दिमाग में और मन में दलितों के लिए कोई जगह नहीं है. वो दलितों तो दबाना और कुचलना चाहते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget