एक्सप्लोरर

ICMR ने कहा- प्लाज्मा थेरेपी अब बेअसर, कोरोना इलाज के प्रोटोकॉल से हटाने पर हो रहा है विचार

कोविड-19 से होने वाली मौत में प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित नहीं हुई. सितंबर में सामने आए आईसीएमआर के अध्ययन से पता चला है कि प्लाज्मा थेरेपी कोविड-19 के गंभीर मरीजों की जान बचाने में विफल रही है.

नई दिल्ली: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मंगलवार को प्लाज्मा थेरेपी को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है. ये बयान कोविड-19 से पीड़ित गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक के रूप में माना जा रहा है. आईसीएमआर के महानिदेशक (डीजी) बलराम भार्गव ने कहा कि कोविड-19 के लिए नेशनल डायग्नोस्टिक प्रोटोकॉल से प्लाज्मा थेरेपी को हटाया जा सकता है.

उन्होंने कहा, "हमने कोविड-19 गाइडलाइंस के लिए राष्ट्रीय कार्यबल के साथ चर्चा की है. हम संयुक्त निगरानी समिति के साथ आगे चर्चा कर रहे हैं और राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से प्लाज्मा थेरेपी को हटाने पर विचार कर रहे हैं. हम कमोबेश किसी निर्णय की ओर पहुंच रहे हैं."

प्लाज्मा थेरेपी अब बेअसर यह बयान दीक्षांत प्लाज्मा थेरेपी की प्रभावकारिता पर किए गए कई अध्ययनों के मद्देनजर आया है, जिसमें कहा गया है कि इसने गंभीर बीमारी की स्थिति में मृत्युदर को कम नहीं किया है. सितंबर में सामने आए आईसीएमआर के अध्ययन से पता चला है कि प्लाज्मा थेरेपी कोविड-19 के गंभीर मरीजों की जान बचाने में विफल रही है.

भारत ने प्लाज्मा थेरेपी की प्रभावकारिता का अध्ययन करने के लिए प्लेसिड परीक्षण नाम से दुनिया का सबसे बड़ा रैंडोमाइज्ड कंट्रोल परीक्षण किया था. देशभर के 39 केंद्रों पर 22 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच 464 मरीजों पर टेस्ट किया गया. अध्ययन सितंबर में एक मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ था. परीक्षण के परिणाम से पता चला कि प्लाज्मा थेरेपी मरीजों को फायदा पहुंचाने में नाकामयाब रही है.

क्या है प्लाज्मा थेरेपी प्लाज्मा थेरेपी महामारी काल में इलाज का एक तरीका विकसित किया गया था. इसमें कोरोना वायरस को मात दे चुके मरीज का प्लाज्मा कोरोना पीड़ित मरीज को दिया जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि संक्रमण से उबर चुके मरीज के शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बन जाती है. और तीन हफ्तों बाद प्लाज्मा के रूप में उसे किसी संक्रमित व्यक्ति को दिया जा सकता है. एक बार में कोरोना से ठीक हो चुके मरीज के शरीर से 400 मिलीलीटर प्लाज्मा निकालकर दो संक्रमित रोगियों को दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Explainer: कोरोना महामारी का प्रकोप पहले से कम हुआ, ये 3 अलग-अलग आंकड़े यही बताते हैं

अमेरिका में 60 हजार नए कोरोना संक्रमितों के बाद कुल संख्या 85 लाख के पार पहुंची, ब्राजील में 4 लाख से कम एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
LIVE: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget