एक्सप्लोरर

Explainer: कोरोना महामारी का प्रकोप पहले से कम हुआ, ये 3 अलग-अलग आंकड़े यही बताते हैं

कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब पांच फीसदी से भी कम हो गया है. यानी कि हर दिन जितने लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है, उसमें से पांच फीसदी से भी कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में 30 जनवरी 2020 को पहला कोरोना वायरस का केस सामने आया था. तब से लगातार नौ महीनों से कोरोना संकट बरकरार है. ये संकट देश में एक लाख 15 हजार लोगों की जान ले चुका है. लेकिन अब कोरोना वायरस का प्रकोप पहले से काफी कम होता दिख रहा है. नए कोरोना मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है, मृत्युदर कम हुई है और सबसे अच्छी बात ये है कि 89 फीसदी लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

तीन महीने बाद 50 हजार से कम आए नए कोरोना मामले कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है. लेकिन अभी दो दिन पहले तक भारत में हर दिन अमेरिका से भी कोरोना मामले सामने आ रहे थे. करीब दो-तीन महीने बाद भारत में कोरोना की रफ्तार कम हुई है. अब अपने देश में अमेरिका से कम कोरोना मामले आ रहे हैं. यही नहीं, तीन महीने बाद पहली बार देश में 50 हजार से कम केस आए. पिछले 24 घंटे में 46,790 केस आए. इससे पहले इतने कम 28 जुलाई को 47,703 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

एक समय ये था, जब देश में हर दिन एक लाख के करीब केस आ रहे थे. 17 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,894 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. इतने केस एक दिन में दुनिया के किसी देश में नहीं बढ़े हैं.

एक्टिव केस 7.5 लाख से कम हुए इन दिनों देश में जितने हर दिन कोरोना मामले आ रहे हैं, उससे करीब 50 फीसदी ज्यादा कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं. यही वजह है कि एक्टिव केस की संख्या साढ़े सात लाख से कम हो गई है. कुल संक्रमितों में से 10 फीसदी से भी कम लोगों का अब इलाज चल रहा है. जबकि देश में संक्रमितों की कुल संख्या 76 लाख तक पहुंच गई है. 89 फीसदी लोग वायरस को मात दे चुके हैं. वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की महज 1.52 फीसदी है, लेकिन संख्या के तौर पर ये मृत्युदर बहुत ज्यादा है.

पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम हुआ कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब पांच फीसदी से भी कम हो गया है. यानी कि हर दिन जितने लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है, उसमें से पांच फीसदी से भी कम लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं. बीते दिन 19 अक्टूबर को देश में 10 लाख 32 हजार 795 कोरोना टेस्ट किए गए. इनमें 46,790 लोग संक्रमित पाए गए. यानी कि 4.53 फीसदी लोग संक्रमित निकले. एक समय ये पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी तक पहुंच गया था. खैर, अब स्थिति बेहतर है.

कुल टेस्टिंग की बात करें, तो अबतक नौ करोड़ 61 लाख 16 हजार 771 कोरोना सैंपल जांच किए जा चुके हैं. इनमें से 75 लाख 97 हजार लोग संक्रमित निकले. यानी कि ऑवरऑल पॉजिटिविटी रेट 7.90 फीसदी है.

ये भी पढ़ें

दुनिया में 3 लाख से ज्यादा आए नए कोरोना केस, अर्जेंटीना में कुल 10 लाख हुए मामले, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

अमेरिका में कोरोना ने अबतक ली सवा 2 लाख लोगों की जान, ब्राजील में घटे एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget