एक्सप्लोरर

DRDO साइंटिस्ट ने पाकिस्तान भेजी ब्रह्मोस-अग्नि और यूसीवी जैसी मिसाइलों की जानकारी, चार्जशीट में खुलासा

Honey Trap Case: पाकिस्तानी महिला एजेंट ने सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर पहले प्रदीप कुरुलकर को अपने जाल में फंसाया और फिर उससे बड़ी जानकारियां मांगी.

Honey Trap Case: पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार डीआरडीओ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को लेकर चार्जशीट में बड़े खुलासे हुए हैं. एटीएस ने 30 जून को एक विशेष अदालत को अपनी चार्जशीट सौंपी, जिसमें कहा गया है कि प्रदीप कुरुलकर ने पाकिस्तानी महिला खुफिया ऑपरेटर के साथ भारत के मिसाइल, ड्रोन और रोबोटिक्स कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी साझा की.

चार्जशीट में क्या चीजें हैं शामिल

चार्जशीट के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट ने कुरुलकर से सोशल मीडिया पर जुड़ने के लिए अलग-अलग नामों से फेक अकाउंट बनाए. इनमें से दो नाम जारा दासगुप्ता और जूही अरोड़ा थे. दरअसल, जारा दासगुप्ता के नाम से आईडी बनाकर प्रदीप से जुड़ने वाली पाकिस्तीन एंजेट ने कहा था कि वो वह ब्रिटेन में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. इतना ही नहीं जारा ने प्रदीप से दोस्ती कर ब्रह्मोस लॉन्चर,अग्नि मिसाइल लॉन्चर और मिलिट्री बिजिंग सिस्टम, ड्रोन, यूसीवी समेत अन्य चीजों के बारे में जानकारी मांगी. जिसके बाद प्रदीप ने ये सारी जानकारियां इकठ्ठी कर पाकिस्तानी एजेंट को भेज दी. 

इसके अलावा चार्जशीट में कहा गया है कि प्रदीप जारा के सामने अपने काम को लेकर काफी डींगे मारता था. 1837 पेज के इस आरोप पत्र में शामिल चैट के एक जिक्र में जब पाकिस्तानी एजेंट ने पूछा कि क्या अग्नि -6 लॉन्चर परीक्षण सफल रहा है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया: "लॉन्चर मेरा डिजाइन है. यह एक बड़ी सफलता थी. कुरुलकर और पाकिस्तानी एजेंट के बीच की ये चैट सितंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच की है. 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्‍क्‍वायड (एटीएस) ने हनी ट्रैप के एक संदिग्ध मामले में कथित जासूसी और पाकिस्तान की खुफिया ऑपरेटरों के साथ सपंर्क के आरोप में 3 मई को गिरफ्तार किया था. कुरुलकर कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं, वो ग्राउंड सिस्टम और भारत के शस्त्रागार में लगभग सभी मिसाइलों की लॉन्चिंग में लॉन्चर के तौर पर शामिल रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें:-

Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले TMC पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, कूचबिहार और बेलडांगा में हुई हिंसा में दो की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget