एक्सप्लोरर

संत से सीएम बने योगी आदित्यनाथ के जीवन का एक अनछुआ पहलू!

नई दिल्ली: संत से सांसद और सांसद से सीएम... योगी आदित्यनाथ का ये सफर तो आप जानते हैं लेकिन आज आपको उनसे जुड़ा अनछुआ पहलू बताते हैं. योगी आदित्यनाथ पांच साल पत्रकारिता भी कर चुके हैं. गोरखपुर से योगी एक साप्ताहिक अखबार चलाते रहे जिसके प्रधान संपादक रहते उन्होंने ज्वलंत मुद्दों पर संपादकीय भी लिखा.

योगी आदित्यनाथ जिस अखबार के संपादक थे उसका नाम 'हिंदवी' है. ये अखबार आज से दस साल पहले शुरू हुआ था और पांच सालों तक पढ़ा गया. यहां बता दें कि अखबार में संपादकीय किसी मुद्दे पर अखबार की राय होती है जिसे संपादक खुद लिखते हैं.

हिन्दवी के पूर्व संपादक डा. प्रदीप राव ने बताया, ''योगी आदित्यनात संपादकीय स्वंय लिखते थे. उस पर उनके दस्तखत होते थे, पूरा समाचार पत्र फाइनल होता था. अखबार शाम को योगी जी को दिया जाता था. रात भर वे अखबार देखते थे और सुबह में ये छपने जाता था.''

मुख्यमंत्री बनने से पहले पांच बार सासंद चुने गए योगी इलाके की हर छोटी-बड़ी घटनाओं और शहर से लेकर गांव-कस्बों तक रोज घूमा करते थे. इसलिए जो खबरें मीडिया में नहीं आ पाती थीं उन मुद्दों को उठाने के लिए योगी ने साल 2007 में हिंदवी साप्ताहिक अखबार शुरू किया.

16 पेज का अखबार हर हफ्ते सोमवार को बाजार में आता था. शुरू में पांच हजार प्रतियां छपती थीं जो 15 हजार तक बढ़ गई थीं. योगी न सिर्फ अखबार के पन्नों के लिए खबरों की प्लानिंग करते थे बल्कि संवाददाताओं को स्टोरी के लिए तरीके भी बताते थे.

इस अखबार में पूर्वांचल से लेकर नेपाल और देश-विदेश के ज्वलंत मुद्दों पर खबरें और लेख प्रकाशित होते थे. अखबार का दफ्तर पहले मंदिर परिसर में ही था, बाद में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय में शिफ्ट हो गया. हालांकि योगी आदित्यनाथ की व्यस्तताओं की वजह से पांच साल बाद अखबार बंद हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget