एक्सप्लोरर

गुजरात: जूनागढ़ के गिर नेशनल पार्क में पिछले 2 सालों में हुई 313 शेरों की मौत हुई

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि गिर जंगल के बाहर के क्षेत्रों से मवेशियों के शवों को गिर क्षेत्र में लाए जाने के कारण शेरों की अप्राकृतिक मौतें हुईं.साल 2015 में हुई पिछली जनगणना के बाद से गुजरात में एशियाई शेरों की आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी.

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने बताया कि जूनागढ़ के गिर नेशनल पार्क में पिछले दो सालों में कुल 313 शेरों की मौत हुई है. ये जानकारी लाठी निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरजीभाई थूमर के एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए वन मंत्री गणपतसिंह वसावा ने सदन को दी है. गिर दुनिया में एशियाई शेरों का निवास है.

शेर के 144 बच्चों की मृत्यु स्वाभाविक रूप से हुई

वन मंत्री गणपतसिंह वसावा ने बताया कि जनवरी 2019 से दिसंबर 2020 तक दो सालों में गुजरात में कुल 313 शेरों की मौत हुई थी. जिसमें से 69 शेरों की प्राकृतिक मौत हुई है, जबकि दो की अस्वाभाविक मृत्यु हुई है और 77 शेरनियों की प्राकृतिक मौत हुई थी, जबकि 13 की अस्वाभाविक मृत्यु हुई थी. शेर के बच्चे जिनकी कुल 152 मौतों में से 144 की मृत्यु स्वाभाविक रूप से हुई जबकि आठ अप्राकृतिक कारणों से मौत हुई.

विधायक ने एक और पूछा कि बड़ी बिल्लियों की अप्राकृतिक मौतों को रोकने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं. इस सवाल पर मंत्री ने बताया कि वन विभाग द्वारा गश्त वाहनों, हथियारों, वॉकी-टॉकी सेट का उपयोग करके दिन-रात गश्त की जाती है. पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड के साथ भी संयुक्त गश्त की गई.

गुजरात में एशियाई शेरों की आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्धि

थूमर ने आरोप लगाया था कि गिर जंगल के बाहर के क्षेत्रों से मवेशियों के शवों को गिर क्षेत्र में लाए जाने के कारण शेरों की अप्राकृतिक मौतें हुईं. मंत्री ने जवाब दिया कि सरकार को इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है और अगर मिलती है तो इससे निपटा जाएगा. शेर की जनगणना 2020 के अनुसार, गुजरात में 674 एशियाई शेर थे, 2015 में हुई पिछली जनगणना के बाद से गुजरात में एशियाई शेरों की आबादी में 29 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी.

यह भी पढ़ें-

त्रिवेंद्र रावत की जगह उत्तराखंड का 9वां मुख्यमंत्री कौन? आज विधायक दल की बैठक, ये 3 नाम रेस में सबसे आगे

Bengal Elections: आज नामांकन करेंगी ममता, BJP उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी नंदीग्राम में करेंगे रोडशो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget