एक्सप्लोरर

ड्राई स्टेट गुजरात के GIFT सिटी में कैसे बेची जा सकेगी शराब? सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर बताया

GIFT City Liquor Policy: 'गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी' (गिफ्ट सिटी) क्षेत्र में अब लोगों को 'वाइन एंड डाइन' की सुविधा मिलने वाली है.

Gujarat Govt Liquor Policy: गुजरात की राजधानी गांधीनगर में एक हफ्ते पहले ही 'गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी' (GIFT सिटी) क्षेत्र में शराब के सेवन के नियमों में ढील दी गई. वहीं, अब राज्य सरकार ने शनिवार (30 दिसंबर) को ग्राहकों को शराब बेचने के इच्छुक होटल, क्लब या रेस्तरां के लिए नियम जारी कर दिए हैं. गुजरात में शराब पर पाबंदी है, इसलिए इसे ड्राई स्टेट के तौर पर जाना जाता है. मगर लोग गिफ्ट सिटी में शराब पी सकेंगे.

नियमों के तहत गिफ्ट सिटी में कोई भी अगर शराब बेचना या परोसना चाहता है, तो उसे FL-III लाइसेंस हासिल करना होगा. इसके लिए फॉर्म ए में निषेध और उत्पाद शुल्क अधीक्षक, गांधीनगर को अप्लाई करना होगा. वेरिफिकेशन के बाद निषेध और उत्पाद शुल्क अधीक्षक अपनी सिफारिश के साथ इस प्रस्ताव को लाइसेंस पर फैसले के लिए डायरेक्टर के जरिए गिफ्ट फैसिलेशन कमिटी के पास भेजेंगे. कमिटी की मंजूरी के बाद ही अधीक्षक FL-III लाइसेंस जारी करेंगे. 

पांच साल के लिए वैलिड होगा लाइसेंस

सरकार के नियमों के तहत, लाइसेंस मिलने पर होटल, क्लब या रेस्तरां 'वाइन एंड डाइन' यानी बैठकर शराब पीने वाली जगहों पर ही इसे बेच पाएंगे. 'वाइन एंड डाइन' सुविधा के लिए शराब का लाइसेंस एक लाख रुपये सालाना के भुगतान के साथ मिलेगा. साथ ही दो लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी. शुरुआत में लाइसेंस एक से पांच साल की अवधि के लिए जारी किया जा सकता है. इसके बाद, इसे एक बार में पांच साल तक के लिए रिन्यू किया जा सकता है.

गुजरात 1960 में अस्तित्व में आने के बाद से ही ड्राई स्टेट रहा है. गिफ्ट सिटी गुजरात में एक वर्ल्ड-क्लास बिजनेस डिस्ट्रिक्ट है. इसे ग्लोबल और डॉमेस्टिक कंपनियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है. इससे पहले 22 दिसंबर को, गुजरात सरकार ने गिफ्ट सिटी क्षेत्र में किसी न किसी रूप में शराब की बिक्री और खपत की इजाजत दी थी. नए फैसले से इस बात की उम्मीद भी जताई जा रही है कि गिफ्ट सिटी में शराब का सेवन करने वाले लोगों की भीड़ लग सकती है. 

यह भी पढ़ें: Gujarat: ड्राई स्टेट गुजरात में शराब परमिट होल्डर्स की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य के आधार पर परमिट मांगने वालों में 58% इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget