एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: 'लिखकर दे रहा हूं, गुजरात में 5 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस', केजरीवाल ने की भविष्यवाणी

Arvind Kejriwal: गुजरात चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को लेकर भविष्यवाणी है और कहा है कि, लिखकर दे रहा हूं, पांच सीटें भी नहीं जीत पाएगी.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधासभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और उसमें राजनीतिक दलों की बयानबाजी ने तापमान और बढ़ा दिया है. आरोप-प्रत्यारोप से इतर अब तो भविष्यवाणी भी हो रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि मैं लिखकर दे रहा हूं. इस बार गुजरात में कांग्रेस पार्टी पांच सीटें भी नहीं जीत पाएगी.

केजरीवाल ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि गुजरात में कोई भी इस पुरानी पार्टी को गंभीरता से नहीं ले रहा है. इंडिया टुडे के साथ एक विशेष बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वहां 'पांच सीटों' से कम जीतेगी. इतना कहते हुए उन्होंने अपने हाथ में एक कागज और कलम ली और उसे लिखित रूप में भविष्य के लिए सबूत के रूप में कहा-रख लीजिएगा ये कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम की मेरी भविष्यवाणी है. 

कांग्रेस को कोई अब गंभीरता से नहीं लेता

केजरीवाल ने कहा कि अब कांग्रेस को कौन गंभीरता से लेता है? गुजरात के लोगों को बदलाव की जरूरत है. अगर लोग बदलाव नहीं चाहते हैं, तो वहां हमें कोई जगह नहीं मिलती. वहां इस बार हमें 30 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. जनता के इसी बदलाव के मन पर हमने पंजाब में सरकार बनाई और अब गुजरात में भी कुछ अलग करना है.

गुजरात में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है

गुजरात में कांग्रेस की शर्मनाक उपस्थिति पर भरोसा जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में पांच सीटें भी नहीं जीत पाएगी. वहां हम विशेष रूप से दूसरे नंबर पर हैं. केजरीवाल ने कागज में AAP के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं ना ही आप की सीटों के बारे में ही लिखा, लेकिन उन्होंने ये कहा कि उनकी पार्टी बहुमत में दूसरे स्थान पर है.

2024 के लिए नहीं, अभी गुजरात की बात होगी

2024 के आम सभा चुनावों के बारे में केजरीवाल ने कहा, "2024 तो अभी दूर है, उसमें तो अभी वक्त है. अभी तो  केवल गुजरात पर चर्चा करने का समय है. गुजरात में कांग्रेस के वोट काटने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के वोट शेयर में 20 फीसदी की कमी आई है. उन्होंने कहा, यह हमारा कोई आंतरिक सर्वेक्षण नहीं है. वह सारा वोट शेयर हमारे पास आ रहा है, जिसमें कांग्रेस कहीं नहीं दिख रही है.

यह भी पढ़ें:
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात की सबसे हॉट सीट जो सीधा चुनती है CM, पाटीदार समाज का है दबदबा


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget