एक्सप्लोरर

Yoga Day World Record: UN मुख्यालय में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने किया नेतृत्व

International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.

UN Yoga Day Program World Record: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार (21 जून) को न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र (United Nations) मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग समारोह का नेतृत्व किया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) के साथ कई देशों के लोगों ने योग किया. एक साथ कई देशों के लोगों के साथ में योग करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Yoga World Record) भी बना है. 

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्प्रिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग सत्र ने सर्वाधिक देशों से लोगों की भागीदारी के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे थे. 

पीएम मोदी ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने योग करने से पहले इस कार्यक्रम को संबोधित भी किया. प्रधानमंत्री ने योग करने आए सभी लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि लगभग हर राष्ट्रीयता के लोग आज यहां मौजूद हैं. मैं आप सभी को देखकर खुश हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं. करीब नौ साल पहले, यहां संयुक्त राष्ट्र से मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था. 

"योग कॉपीराइट से, पेटेंट से फ्री"

उन्होंने कहा कि योग भारत से आया है और सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवंत है. योग कॉपीराइट से, पेटेंट से और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है. योग जीवन का एक तरीका है. ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है. ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है. योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं, ये योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ संसद में क्या AAP को मिलेगा कांग्रेस का साथ? सामने आई ये बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget