एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ संसद में क्या AAP को मिलेगा कांग्रेस का साथ? सामने आई ये बड़ी खबर

Congress-AAP News: आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन मांगा था.

Congress On Delhi Ordinance: दिल्ली में अधिकारियों से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटा रही आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस (Congress) का साथ मिल सकता है. सूत्रों का कहना है कि संसद में ये अध्यादेश का मुद्दा आने पर कांग्रेस आप और अन्य पार्टियों के साथ खड़ी हो सकती है. हालांकि, कांग्रेस के आप के साथ गठबंधन या अन्य मुद्दों पर साथ देने की संभावना नहीं है क्योंकि कांग्रेस को लगता है कि आप नेता कई मौकों पर पार्टी पर निशाना साधते रहे हैं. 

केंद्र सरकार ने बीते महीने दानिक्स कैडर के ग्रुप-ए अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के उद्देश्य से एक अध्यादेश जारी किया था. दिल्ली की आप सरकार इसका विरोध कर रही है और इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बताया है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस अध्यादेश के आने से पहले दिल्ली में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था. 

अरविंद केजरीवाल मांग रहे विपक्षी दलों का समर्थन

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए विपक्षी दलों के कई नेताओं से मुलाकात की है. आप चाहती है कि संसद में इससे संबंधित विधेयक पारित न हो पाए. इसके लिए वो सभी विपक्षी दलों से संसद में इसका विरोध करने का आग्रह कर रही है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ शरद पवार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई नेता आप का समर्थन करने की बात कह चुके हैं. 

23 जून की बैठक में भी उठ सकता है मुद्दा

आगामी 23 जून को बिहार के पटना में सीएम नीतीश कुमार के आह्वान पर विपक्षी दलों की बड़ी बैठक भी होने वाली है जिसमें कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं. अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक का हिस्सा होंगे. सीएम केजरीवाल ने इस बैठक को लेकर मंगलवार को कहा था कि इस मीटिंग में कांग्रेस से सब पार्टियां ये पूछेंगी कि आप केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर अपना स्टैंड बताइए. उन्होंने कहा कि आज जो दिल्ली में हो रहा है, कल वह दूसरे राज्यों में भी हो सकता है. 

बैठक से पहले विपक्षी दलों से क्या बोले सीएम केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही बुधवार (21 जून) को विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर विपक्षी दलों की बैठक में अध्यादेश पर चर्चा करने और मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. उन्होंने विपक्षी नेताओं से कहा कि वे इसे दिल्ली केंद्रित समस्या के तौर पर नहीं सोचें और दावा किया कि यदि विरोध नहीं किया गया तो बीजेपी के नेतृत्व वाला केंद्र अन्य राज्यों के लिए भी इसी तरह का अध्यादेश ला सकता है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी दलों से अनुरोध करता हूं कि वे बैठक में अध्यादेश पर अपना रुख स्पष्ट करें और संसद में इसे पारित नहीं होने देने की रणनीति पर भी चर्चा करें. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

बंगाल के पंचायत चुनाव के नामांकन में हुई हिंसा की होगी CBI जांच, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैनेजर ने कोविड के दौरान WFH का फायदा उठाकर लगा दिया 106 करोड़ का चूना, ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
मैनेजर ने कोविड के दौरान WFH का फायदा उठाकर लगा दिया 106 करोड़ का चूना, ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
चुनाव आयोग के लेटर पर बीजेपी की मुहर, कांग्रेस-CPM-TMC ने उठाए सवाल तो आई EC की सफाई
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
'मोदी जी एक व्यक्ति नहीं विचार हैं', शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी की जमकर तारीफ

वीडियोज

Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget