एक्सप्लोरर

योगी के बाद मठ से छूट जाएगा गोरखपुर लोकसभा सीट का नाता

योगी गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार पांच बार सांसद रहे. उनसे पहले योगी के गुरू यहां के एमपी होते रहे. योगी गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं. उनके इस्तीफ़े से 28 साल बाद गोरखपुर लोकसभा सीट से गोरक्ष पीठ का रिश्ता टूट जायेगा.

लखनऊ: कुछ दिनों बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के एमपी के पद से इस्तीफ़ा दे देगें. जिसका वादा उन्होंने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद किया था. योगी ने कहा था राष्ट्रपति के चुनाव के बाद वे गोरखपुर की लोकसभा सीट छोड़ देंगें. वे यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे. उनसे पहले योगी के गुरू यहां के एमपी होते रहे. योगी गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं. उनके इस्तीफ़े से 28 साल बाद गोरखपुर सीट से मंदिर का रिश्ता टूट जायेगा.

मुख्यमंत्री बनने के छह महीने में योगी आदित्यनाथ को एमएलएल या फिर एमएलसी बनना पड़ेगा. योगी ने जनता के बीच चुने जाने का मन बनाया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा, "गोरखपुर की किसी विधानसभा सीट से लड़ूंगा, उस इलाक़े को छोड़ कर कहां जाऊंगा?'' वैसे अयोध्या से भी योगी के चुनाव लड़ने की ख़बरें आती रहती हैं.

1989 से ही गोरखपुर लोकसभा सीट गोरक्ष पीठ के पास रही है. योगी आदित्यनाथ के गुरू महंत अवैद्यनाथ लगातार तीन बार यहां की लोकसभा सीट से एमपी रहे थे. 1989, 1991 और 1996 में वे चुनाव जीते. बढ़ती उम्र के कारण 1998 में महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने को कहा. उनके कहने पर योगी ने चुनाव लड़ा. इसके बाद योगी लगातार गोरखपुर लोकसभी सीट से चुनाव जीतते आए हैं. हर बार की जीत में वोटों का अंतर पिछली बार के मुकाबले अधिक होता रहा.

योगी के बाद अब उनकी जगह गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव कौन लड़ेगा? ये अभी तय नहीं हुआ है. फ़ैसला जो भी हो लेकिन वो गोरक्ष पीठ का तो नहीं होगा. पीठ से जुड़े होने का योगी को चुनावों में हमेशा फ़ायदा मिलता रहा. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 29 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं. वे तीन दिनों तक यहां मीटींग करेगें. उसके बाद तय हो जायेगा कि योगी कहां से चुनाव लड़ेंगे साथ ही गोरखपुर से लोकसभा का टिकट किसे मिलेगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget