एक्सप्लोरर

फ्लोर टेस्ट में पास हुए गोवा CM प्रमोद सावंत, 20 विधायकों ने पक्ष में किया वोट

गोवा विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बहुमत साबित किया. उनके समर्थन में 20 और विरोध में 15 वोट पड़े. सूबे में फिलहाल 36 विधायक हैं.

पणजी: गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित किया. सावंत सरकार के समर्थन में 20 विधायकों ने जबकि विरोध में 15 विधायकों ने वोट किये. 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में फिलहाल 36 विधायक हैं. प्रमोद सावंत को बहुमत साबित करने के लिए 19 विधायकों की जरूरत थी.

गोवा में किसी भी एक पार्टी के पास पूर्ण बहुमत नहीं है. बीजेपी को गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है. आज फ्लोर टेस्ट के दौरान बीजेपी के 11, जीएफपी के तीन, एमजीपी के तीन और तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट किये.

बीजेपी- 12 विधायक जीएफपी- 3 विधायक एमजीपी- 3 विधायक कांग्रेस- 14 विधायक निर्दलीय-3 विधायक एनसीपी- एक विधायक

ध्यान रहे कि जीएफपी और एमजीपी ने उनकी पार्टी से उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की शर्त पर सावंत सरकार को समर्थन देने का एलान किया था. जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई और एमजीपी विधायक सुदिन धावलिकर उपमुख्यमंत्री होंगे. प्रमोद सावंत ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सोमवार को रात करीब दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में सत्ता बीजेपी के पास ही बरकरार रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पर्दे के पीछे काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इससे जुड़े घटनाक्रमों से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी.

पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध दोनों वरिष्ठ नेताओं द्वारा चतुराई से स्थितियों से निबटने के कारण दूर हुआ. सहयोगी दलों द्वारा अपनी मांगों पर अड़े होने के कारण यह गतिरोध बना था.

मनोहर पर्रिकर के सुशासन की विरासत को आगे बढाऊंगा-प्रमोद सावंत

राज्य विधानसभा के 2017 में हुए चुनाव के बाद भी जब बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था तो गडकरी यहां आए थे. उन्होंने छोटे दलों से बातचीत कर उन्हें मनाया और समर्थन देने के लिए राजी करवाया. इसके बाद ही पर्रिकर के नेतृत्व में बीजेपी नीत गठबंधन सरकार बनी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
Explained: 3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?
3 साल बाद लोकसभा चुनाव, आंदोलन और सरकार का पतन! CJP दोहरा रही इतिहास?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?
जेल में बंद आजम खान से ED की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में खुलेंगे राज?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget