एक्सप्लोरर

Joginder Gyong: फिलीपींस से भारत लाया गया जोगिंदर ग्योंग, इंटरपोल की मदद से हो सकी गैंगस्टर की वापसी

Joginder Gyong: जोगिंदर ग्योंग अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है. उसे फिलीपींस से भारत लाया गया है. इंटरपोल की मदद से यह गिरफ्तारी हो पाई है.

Joginder Gyong: हरियाणा पुलिस के लिए वांटेड गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इंटरपोल की मदद से फिलीपींस से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है.

जोगिंदर ग्योंग के खिलाफ हरियाणा के पानीपत शहर थाने में दिसंबर 2017 को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि उसने अपने भाई सुरेंद्र ग्योंग की मौत का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की हत्या करवाई थी. सुरेंद्र ग्योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था और जोगिंदर को शक था कि मृतक ने पुलिस को उसके भाई की असली पहचान और ठिकाने की जानकारी दी थी.

जोगिंदर हरियाणा के कैथल जिले में स्थित ग्योंग गांव का रहने वाला है. वह साल 2017 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, तभी से वह फरार था. बाद में पता चला कि वह देश से बाहर चला गया है. वह 15 मामलों में दोषी भी साबित हो चुका है.

दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में भी की वारदातें
जोगिंदर ग्योंग केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में भी हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है. हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर CBI ने 25 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करवाया था, जिसके बाद जोगिंदर को फिलीपींस में पकड़ा गया और बैंकॉक होते हुए दिल्ली लाया गया.

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में
रविवार 2 फरवरी 2025 को जब वह IGI एयरपोर्ट, दिल्ली पहुंचा, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. चूंकि दिल्ली पुलिस को भी वह कई मामलों में वांछित था. फिलहाल उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है. बता दें कि 2021 से अब तक इंटरपोल की मदद से 100 से ज्यादा अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें...

Ragging: 'मेरे बेटे से टॉयलेट सीट चटवाई', कोची सुसाइड मामले में मां ने लगाया रैगिंग का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर भड़के ओवैसी
तेलंगाना विधानसभा में बजट 2026-27 पेश, पिछले साल से 19 हजार करोड़ ज्यादा, किस सेक्टर को क्या मिला?
तेलंगाना विधानसभा में बजट 2026-27 पेश, पिछले साल से 19 हजार करोड़ ज्यादा, किस सेक्टर को क्या मिला?
LPG Crisis: तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान

वीडियोज

महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर भड़के ओवैसी
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget