एक्सप्लोरर

धोखाधड़ी तेरे कितने रूप: कोरोना की घर पर जांच ना पड़ जाए महंगी, पैसों के लालच में अजनबी कर रहे घर से सैम्पल इकट्ठा

दिल्ली में कोरोना के लिए सैंपल घर से लेने के नाम पर जिस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है उसको लेकर एबीपी न्यूज से बात करते हुए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रसिडेंट बीबी बाधवा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा अगर कोई रात में सैंपल लेकर जाता है और सुबह लैब में सैंपल जमा कराता है तो इस बात की काफी संभावना रहती है कि वह सैंपल खराब हो जाएगा.

कोरोना के मुश्किल वक्त में एक तरफ जहां देशभर में जरूरी दवाईयों की कालाबाजारी का मामला सामने आ रहा तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी में आजकल कोरोना सैंपल घर से कलेक्शन के नाम पर एक अलग तरह का ही फर्जीवाड़ा हो रहा है. आप घर में रहकर कोरोना का टेस्ट इसलिए कराते हैं ताकि आप अपने आपको सुरक्षित रख सकें और आपकी सही रिपोर्ट मिल जाए. लेकिन, ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें सैंपल लेने वाले व्यक्ति लैब टेक्नीशियन नहीं होते हैं बल्कि वह इस मुश्किल घड़ी में पैसे कमाने का अपने लिए एक नया अवसर देख रहे हैं.

कैसे होता है घर से सैंपल कलेक्शन में फर्जीवाड़ा?

दरअसल, प्राइवेट लैब में 800 रुपये का कोरोना टेस्ट होता है लेकिन जब वहीं घर पर सैंपल लेने आता है तो वह आपसे 14 सौ से 15 सौ रुपये मांगता है. अगर आपके किसी परिचित ने टेस्ट कराया तो उसका नंबर आगे फॉरवर्ड हो जाता है और आप उन पर विश्वास कर लेते हैं. लेकिन, इस बात की कोई गारंटी नहीं कि जो वह सैंपल लेकर जा रहा है उसकी वह सही रिपोर्ट ही लाकर आपको देगा.

आपदा में अवसर ढूंढने वाले इन लोगों से निबटने के लिए ये ज़रूरी है कि जो आपका सैम्पल लेने आया है आप उसका पहचान पत्र देखें. केवल पैसे कमाने की धुन में इस काम को कर रहे नौजवान कितने ध्यान से आपका सैम्पल ले जा रहे हैं ये कोई नहीं जानता और ना ही ऐसा करने पर आपको खुद की रिपोर्ट मिल रही है इसकी भी कोई गारंटी नहीं रहती.

डॉ. बीबी बाधव बोले- दिल्ली सरकार करे कार्रवाई

इधर, दिल्ली में कोरोना के लिए सैंपल घर से लेने के नाम पर जिस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है उसको लेकर एबीपी न्यूज से बात करते हुए दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रसिडेंट बीबी बाधवा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसमें लैब सबसे बड़ी गलती कर रही है. बाधवा ने कहा कि अगर कोई रात में सैंपल लेकर जाता है और सुबह लैब में सैंपल जमा कराता है तो इस बात की काफी संभावना रहती है कि वह सैंपल खराब हो जाएगा. इसके साथ ही, अगर उस सैंपल को उसके हिसाब से तापमान मैंटेन नहीं किया गया और अधिक तापमान में रखा गया तो भी उस सैंपल के खराब होने की पूरी संभावना है.

'सरकार करें लैब को सर्टिफाई'

बीबी बाधवा ने आगे कहा कि सरकार को ऐसे लैब को सबसे पहले सर्टिफाई करना चाहिए. लैब की निगरानी करने के लिए एक संस्था बनाई जानी चाहिए. इसके साथ है, सैंपल कलेक्शन में बार कोडिंग का जरूर इस्तेमाल होना चाहिए ताकि किसी अन्य के सैंपल की मिक्सिंग किसी और के साथ ना हो जाए.

इसके साथ ही, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रसिडेंट ने आगे कहा कि जो लैब ऐसे आम लोगों कि जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि भविष्य में कोई ऐसा फर्जीवाड़ा करने की नहीं सोचेगा.

ये भी पढ़ें: ऑक्सीजन की खरीद के लिए ‘जरूरी कदम नहीं उठाने’ पर केंद्र ने की केजरीवाल सरकार की खिंचाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget