एक्सप्लोरर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में किया गया विसर्जित, बड़े बेटे अभिजीत मुखर्जी ने किया विसर्जन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियों का तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में हर की पौड़ी में विसर्जन हो गया है. प्रणब मुखर्जी के बड़े बेटे अभिजीत मुखर्जी ने पौराणिक ब्रह्मकुंड में अस्थियों को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जित किया.

नई दिल्लीः पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी की अस्थियों का विसर्जन हो गया है. प्रणब मुखर्जी की अस्थियों को लेकर देर शाम उनके परिजन हरिद्वार पहुंचे थे. जहां हरिद्वार में उनके बड़े बेटे अभिजीत मुखर्जी ने स्थानीय तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में हर की पौड़ी स्थित पौराणिक ब्रह्मकुंड में अस्थियों को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जित किया.

इस दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे. मां गंगा में अस्थियों का विसर्जन करने के बाद परिजनों ने मृत आत्मा की शांति के लिए मां गंगा से कामना भी की.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे उनके बड़े बेटे अभिजीत मुखर्जी का कहना है कि 'पांच साल पूर्व जब माता जी का देहांत हुआ था तो माताजी की अस्थियों को भी हरिद्वार में मां गंगा में प्रवाहित किया गया था. यह हमारे संस्कार भी हैं और हमारे दादा जी का आदेश भी है कि हो सके तो अस्थियों को मां गंगा में प्रवाहित की जाएं.'

अभिजीत मुखर्जी ने आगे कहा कि 'वहीं बंगाली रामानुज संस्कारों के अनुसार अस्थियों को ज्यादा समय तक नहीं रखा जाता है. इसलिए इन अस्थियों को इस समय गंगा में प्रवाहित किया गया. ईश्वर से कामना है कि बाबु जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और वह जहां भी हो हमें आशीर्वाद देते रहें. हमारे परिवार से मेरा छोटा भाई और कुछ करीबी लोग हमारे साथ हरिद्वार अस्थियों को विसर्जन करने आए हैं. बाबूजी को गंगा से काफी लगाव था.'

बता दें कि देर रात को ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के परिजनों ने उनकी अस्थियों को तीर्थ पुरोहित की मौजूदगी में मां गंगा में विसर्जित किया गया. वहीं इस दौरान परिजन बहुत ज्यादा मायूस नजर आए और नम आंखों से उन्होंने अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया. भारत रत्न डॉक्टर प्रणब मुखर्जी का जाना परिवार और देश के लिए बड़ी क्षति है.

इसे भी पढ़ेंः उज्जैन महाकाल मंदिर के संरक्षण के लिए SC ने जारी किए कई निर्देश, श्रद्धालुओं को नहीं होगी शिवलिंग पर लेप की अनुमति .

राजनाथ सिंह के बेटे और BJP विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget