एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh के पू्र्व सीएम Shanta Kumar ने की Bhagwant Mann की तारीफ, कहा- अपने ही मंत्री को हटा कर किया एतिहासिक काम

Shanta Kumar Praised Bhagwant Mann: शांता कुमार ने कहा की यदि देश में भ्रष्टाचार न होता तो भारत आज स्वर्ग होता और इस भ्रष्टाचार को मिटाने का काम देशभक्ति और पुण्य का काम है.

Shanta Kumar Praised Bhagwant Mann: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री (Chief Minister) शांता कुमार (Shanta Kumar) ने पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की भ्रष्टाचार  (Corruption) के विरुद्ध एक अत्यंत साहस भरा कदम उठाने के लिए तारीफ की है. शांता कुमार ने कहा है की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भिजवाने का एक ऐतिहासिक काम किया है. शांता कुमार ने कहा की देश में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है और यही भ्रष्टाचार आज देश का सबसे बड़ा दुश्मन भी है. देश में सब कुछ होते हुए भी आज देश के करोड़ों लोग भुखमरी की हालत में है और इसी कारण से कई सुविधाओं से वंचित हैं.

शांता कुमार ने कहा की यदि देश में भ्रष्टाचार न होता तो भारत आज स्वर्ग होता उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार एक महापाप है और इस भ्रष्टाचार को मिटाने का काम देशभक्ति और पुण्य का काम है जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहल करते हुए एक साहसी कार्य किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस बात के लिए उनको बधाई देता हूं क्योंकि भगवंत मान ने अपनी ही पार्टी में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है.

पैसों का पागलपन सिंघला को जेल ले गया
शांता कुमार ने कहा की पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला करोड़पति हैं और पैसों का पागलपन उनको जेल ले गया. भ्रष्टाचार के प्रति रति भर भी सहन न करने की नीति होनी चाहिए. उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखों रूपए रिश्वत लेते हुए कैमरे पर पकडे गए थे और उन्हें त्याग पात्र देना पड़ा था. इसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मैंने कहा था की इस घटना से लाखों कार्यकर्ताओं के सिर शर्म से झुके हैं ! उनका त्याग पत्र ही क़ाफी नहीं उन्हें अतिशीघ्र पार्टी से निकाल देना चाहिए !

कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया
शांता कुमार के मुताबिक इस बात को ले कर आडवाणी मुझसे नाराज हुए थे लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी ने हाथ के इशारे से यह कहने के लिए मुझे शाबाशी दी थी ! मुझे प्रसन्नता है की मैंने जीवन भर कहीं पर भी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया भले ही उसके लिए मुझे बड़ा मूल्य भी चुकाना पड़ा हो.

शांता कुमार ने पूरे देश के नेताओं से कहा है की पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister)  ने जो शानदार साहस का काम किया है, उसकी प्रसंशा ही नहीं करें बल्कि उनकी तरह भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम भी करें.

यह भी पढ़ें: 

Kapil Sibal को राज्यसभा के लिए सपा का साथ मिलने पर जितिन प्रसाद ने कसा तंज, पूछा- कैसा है 'प्रसाद'?

Jammu Kashmir: आतंकियों की कायरता, टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget