एक्सप्लोरर

भारतीय नौसेना में बनेगा इतिहास, पहली बार दो महिला अधिकारी युद्धपोत पर होंगी तैनाती

वैसे तो भारतीय नौसेना में कई महिला अधिकारी हैं. लेकिन अब तक उन्हें युद्धपोतों पर तैनात नहीं किया था. इसके पीछे कुछ वजह रही हैं.

नई दिल्ली: जेंडर समानता की दिशा में भारतीय नौसेना के इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा. सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह पहली महिला अधिकारी होंगी जिन्हें जहाज के चालक दल के हिस्से के रूप में नौसेना के युद्धपोत पर तैनात किया जाएगा.

हालांकि भारतीय नौसेना में कई महिला अधिकारी हैं लेकिन कई कारणों से अब तक उन्हें युद्धपोतों पर तैनात नहीं किया गया था. इसमें क्रू क्वार्टर में प्राइवेसी की कमी और जेंडर के हिसाब से विशिष्ठ बाथरूम की सुविधा का न होना शामिल रहा है. लेकिन अब इसमें बदलाव होने जा रहा है.

ये दोनों महिला ऑफिसर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ले रही हैं. ऐसे में ये उम्मीद की जा रही ह कि दोनों अधिकारी आखिरकार नौसेना के नए MH-60 R हेलीकॉप्टर पर उड़ान भरेंगी जो फिलहाल ऑर्डर में है.

2018 में, तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2.6 बिलियन डॉलर के अनुमानित सौदे में हेलिकॉप्टर्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी. एमएच-60 आर की गिनती दुनिया में अपनी श्रेणी के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टर में की जाती है. इसे दुश्मनों के जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

बता दें कि साल 2016 में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भवन कंठ, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनी चतुर्वेदी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं. मौजूदा समय में भारतीय नौसेना में 1875 महिलाकर्मी हैं. इनमें से 10 फाइटर पायलट हैं.

इस बीच भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि इन दोनों महिला अधिकारियों को हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में 'ऑब्जर्वर' (एयरबोर्न टैक्टिस) के रूप में शामिल होने के लिए चुना गया है. उन्हें आज आईएनएस गरुड़, कोच्चि में आयोजित एक समारोह में ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया है.

यूपी के आजमगढ़ में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक शख्स की मौत की सूचना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget