एक्सप्लोरर

झारखंड में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस सामने आया, मलेशिया की महिला को आइसोलेशन में भेजा गया

झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने बताया कि महिला को आइसोलेशन में भेज दिया गया है. झारखंड में ये कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस है.

नई दिल्ली: झारखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की जानकारी दी कि राजधानी रांची में कोविड 19 का पहला मामला सामने आया है. उन्होंने बताया कि मलेशिया की एक महिला नागरिक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. उन्हें रांची के हिंदपिडि इलाके से खेल गांव में आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है.

पूरे देश में कोरोना वायरस के ताजा आंकड़ा 1400 के पार पहुंच चुका है. देशभर में कोरोना के अब तक कुल 1442 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस वायरस से 32 लोगों की मौत हो चुकी है. इलाज के बाद कुल 140 लोग रिकवर हो चुके हैं.

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 227 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोकेशन पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने से ये केस बढ़ें हैं. इसलिए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम तभी सफल होंगे जब सबका समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोग लॉकडाउन का समर्थन करें तभी लड़ाई में सफलता मिलेगी.

वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के आर गंगाखेडकर ने कहा कि अभी तक कुल 42,788 सैंपस की जांच की गई है. इसमें से 4,346 सैंपल की जांच सोमवार को की गई है. 123 लैब सक्रिय है. 49 प्राइवेट लैब को टेस्ट करने की इजाजत दी गई है. सोमवार को 399 लोगों की प्राइवेट लैब में जांच की गई.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है. केंद्र और देश की सभी राज्य सरकारें लगातार लोगों से निवेदन कर रही है कि वे इस लॉकडाउन का पालन करें और कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार का साथ दें. हालांकि, कुछ जगहों पर सरकार के एडवाइजरी के बाद भी लॉकडाउनका उल्लंघन किया जा रहा है. ऐसे में स्थानीय प्रशासन उल्लंघन करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget