एक्सप्लोरर

Fact Check: अंबेडकर की जगह भगवान का नाम लेते तो... क्या अमित शाह ने संसद में सचमुच किया दलित नेता का अपमान?

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अमित शाह की पूरी स्पीच का छोटा सा क्लिप काटकर कांग्रेस गलत तरीके से फैला रही है.

डॉ. भीम राव अंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस, टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने इसे अंबेडकर का अपमान बताते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दावा है कि विपक्ष अमित शाह के पूरे बयान को छिपा रही है और स्पीच के वीडियो के छोटे क्लिप को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पूरे बयान की वीडियो नहीं सुना रही है.

मंगलवार (17 दिसंबर, 2024) को अमित शाह ने संविधान पर लोकसभा में संबोधन दिया था. इस दौरान उन्होंने बीआर अंबेडकर का जिक्र भी किया था. उनके इसी बयान को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है. किरेन रिजिजू ने कहा, 'अमित शाह ने लोकसभा में जो भाषण दिया उसका छोटा सा क्लिप निकालकर, तोड़-मरोड़ कर वायरल कर दिया. अंबेडकर के नाम पर जो लोग गलत काम कर रहे हैं मैं उसका खंडन करना चाहता हूं. आज हाउस में हंगामा करके जो बाहर बाबा साहब का फोटो लेकर घूमकर नाटक कर रहे हैं. मैं उनका खंडन करना चाहता हूं. हमने अंबेडकर जी को हमेशा सम्मान दिया. नेहरू जी ने तो उनके खिलाफ प्रचार किया था और भारत रत्न नहीं दिया गया.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए हैं. उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने बीआर अंबेडकर के लिए पंचतीर्थ बनाए. हमने दिल्ली की अलीपुर रोड का भी विकास करवाया, जहां बीआर अंबेडकर जी जीवन के अंतिम सालों में रहे थे. हमारी सरकार दस सालों से बाबा साहब के विजन के लिए काम कर रही है. चाहे वह 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हो, एससी-एसटी समुदाय एक्ट को मजबूती देनी हो हमारी सरकार ने स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं.'

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर उसे लगता है कि वह झूठ फैलाकर सालों के अपने गलत कामों, खासतौर पर बीआर अंबेडकर के लिए उनका अपमान को छिपा सकती है तो यह उनकी गलतफहमी है. 

अमित शाह के किस बयान पर मचा बवाल?
पीआईबी फैक्ट चेक ने भी फैक्ट चेक किया और कहा कि अमित शाह के भाषण को एडिट करके शेयर किया जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर क्लिप्ड और फुल वीडियो शेयर किया है. क्लिप्ड वीडियो में अमित शाह कह रहे हैं, अभी एक फैशन हो गया है. अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता है.' फुल वीडियो में इसके आगे का हिस्सा है, जिसमें अमित शाह कह रहे हैं, 'हमें तो आनंद है कि अंबेडकर का नाम लेते हैं. अंबेडकर का नाम अभी 100 बार ज्यादा लो परंतु साथ अपने अंबेडकर जी के प्रति आपका भाव क्या है, ये मैं बताता हूं. अंबेडकर जी ने देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दे दिया? अंबेडकर जी ने कई बार कहा कि अनुसूचित जातियों और जनजातियों से हुए व्यवहार से मैं असंतुष्ट हूं. सरकार की विदेश नीति से मैं असहमत हूं और आर्टिकल 370 से मैं असहमत हूं इसलिए मैं मंत्रिमंडल छोड़ना चाहता हूं. उन्हें आश्वासन दिया गया. आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो उन्होंने इग्नोरेंस के चलते इस्तीफा दे दिया.'

यह भी पढ़ें:-
'400 सीटें जीत लेते तो इतिहास ही दोबारा लिख देते', अंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget