एक्सप्लोरर

'भारत ने यूक्रेन को नहीं भेजे कोई तोप के गोले और न ही उसका निर्यात किया' विदेश मंत्रालय ने अफवाहों को किया खारिज

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के जंग पर भारत का पक्ष रहा है कि यह मद्दे का हल बातचीत और कूटनीति के जरीए हो. इस बीच भारत ने यूरोप को हथियार भेजने की खबरों को भी खारिज कर दिया.

Russia Ukraine War: भारत ने गुरुवार को उन खबरों को खारिज कर किया, जिनमें यूक्रेन में भारत निर्मित तोप के गोले मिलने का दावा किया गया था. भारत की तरफ से कहा गया कि उसने यूरोपीय देश को कोई गोला-बारूद नहीं भेजा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने यूक्रेन को न तो तोप के गोले भेजे हैं और न ही उनका निर्यात किया है.

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, "हमने इस संबंध में मीडिया में आई कुछ खबरें देखी हैं. हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि हमने यूक्रेन को तोप के गोले नहीं भेजे हैं." यूक्रेन में भारत निर्मित तोप के गोले देखे जाने की खबरों को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में रणधीर जयसवाल ने यह टिप्पणी की थी. भारत कहता रहा है कि यूक्रेन में संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिए हल किया जाना चाहिए.

यूक्रेन के विदेश मंत्री से एस जयशंकर ने की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष, कीव के शांति फॉर्मूले और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बातचीत की थी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बातचीत हुई. 

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय संबंध हमें संयुक्त रूप से आगे बढ़ने में मदद करेंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने युद्ध को समाप्त करने के लिए 10 सूत्रीय शांति योजना सामने रखी, जिसमें युद्ध के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा देना, यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों को वापस लेना और अपने देश की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करना शामिल था.

इस शांति योजना के तहत उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान, मनमोहन सिंह, संजय सिंह और मनोज झा समेत 68 सांसदों का राज्यसभा कार्यकाल इस साल हो जाएगा खत्म, पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget