एक्सप्लोरर

Exit Poll Results 2024 Live: 'जम्मू कश्मीर- हरियाणा दोनों जगह बनाएंगे सरकार', BJP बोली- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल

Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Results 2024 Live: हरियाणा BJP फिर से सरकार बनाने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है. तो वहीं जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Key Events
Exit Poll Results 2024 Live Updates Jammu Kashmir Haryana Sabha Chunav Exit Poll Result Seats Party Vote Share BJP Congress PDP Exit Poll Results 2024 Live: 'जम्मू कश्मीर- हरियाणा दोनों जगह बनाएंगे सरकार', BJP बोली- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल
Source : ABP LIVE

Background

Exit Poll Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. वहीं हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर 2024) को सभी 90 सीटों पर वोटिंग हो रही है. हरियाणा का मतदान खत्म होने के बाद आज 6 बजे एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे.  

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार चुनाव हुए. यहां 18 सितंबर को पहले चरण तो 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था. वहीं एक अक्टूबर जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हुई.

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिस वजह से अब लोगों की नजर 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है. वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इस बार बीजेपी-कांग्रेस अपनी ताकत झोंक दी है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया. इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जननायक जनता पार्टी (JJP) के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा.

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं. कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय हैं. राज्य में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. हरियाणा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रमुख दलों में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन और जननायक जनता पार्टी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन शामिल हैं.

हरियाणा में 2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 40 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 31 सीटें गई थी. वहीं जेजेपी को 10, निर्देलीय को सात, इंडियन नेशनल लोकदल के एक सीट मिली थी. वोट शेयर की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 36.49 फीसदी, कांग्रेस को 28.08 फीसदी वोट मिला था.

हरियाणा में 2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 40 सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 31 सीटें गई थी. वहीं जेजेपी को 10, निर्देलीय को सात, इंडियन नेशनल लोकदल के एक सीट मिली थी. वोट शेयर की बात करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 36.49 फीसदी, कांग्रेस को 28.08 फीसदी वोट मिला था. जेजेपी का वोट शेयर 14.80 फीसदी, निर्दलीय उम्मीदवारों को 9.17 फीसदी था.

20:48 PM (IST)  •  05 Oct 2024

Exit Poll Result 2024 Live: दोनों राज्यों में बीजेपी बनाएगी सरकार

एग्जिट पोल पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "नतीजे इससे बेहतर होंगे. बीजेपी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. लोगों का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है."

20:35 PM (IST)  •  05 Oct 2024

Exit Poll Result 2024 Live: हरियाणा में और ज्यादा सीटें जीतेगी- एग्जिट पोल पर बोले कांग्रेस नेता

हरियाणा के एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, "पिछले छह महीने से हरियाणा में लहर थी कि इस बार राज्य से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. एग्जिट पोल भी यही दिखाते हैं और हमें विश्वास है कि कांग्रेस हरियाणा में अनुमान से भी अधिक सीटें जीतेगी और अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी,''

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget